
madhya pradesh assembly election results 1985 mla dhauhani jagwa devi
सीधी। विधायक जगवा देवी अशिक्षित थीं पर प्रशासनिक कार्यों पर बराबर नजर रखती थीं। कार्यालयों के निरीक्षण व प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने में वे दक्ष थीं। इसके पीछे कारण यह था कि वे जिले की पहली महिला विधायक थीं। साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के करीबियों में एक थीं।
इस कारण उनकी शिकायत के भय से अधिकारी जगवा देवी का न चाहते हुए भी सम्मान करते थे।
वे अपनी दिनचर्या के अनुसार जगवा देवी एक दिन जिला शिक्षा अधिकारी के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गन्नई प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं। वे यहां पदस्थ शिक्षक सूर्यकांत शर्मा से सवाल करने लगीं कि आप कितने बजे स्कूल आते हैं।
शिक्षक को नागवार गुजरा
जगवा देवी ठेठ आदिवासी बोली बोलती थीं। उनका अंदाज शिक्षक को नागवार गुजरा। उन्होंने विधायक के सवालों का जवाब नहीं दिया। इस पर विधायक ने गुस्से में आकर जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षक सूर्यकांत शर्मा को तत्काल निलंबित करवा दिया। निलंबन होते ही गुस्से में आए शिक्षक ने कहा कि अब मेरा क्या बिगाड़ लेंगी। उन्होंने विधायक पर हमला कर दिया। इससे विधायक को स्कूल से भागना पड़ा।
दो बार विधायक रहीं जगवा
सीधी जिले की धौहनी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दो बार जगवा देवी को टिकट दिया। दोनों बार वे विधायक बनने में सफल रहीं। जगवा को 1980 में कांग्रेस से धौहनी सीट पर बतौर प्रत्याशी उतारा, वे 12 हजार 145 मत प्राप्त कर जेएनपी व भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने में सफल रहीं। 1985 में फिर जगवा देवी को विधानसभा का टिकट दिया गया। 8249 मत के साथ उन्होंने भाजपा के दानबहादुर सिंह को हराया। इसके बाद इस सीट पर चुनावी इतिहास में कभी महिलाओं को टिकट नहीं मिली।
Published on:
21 Oct 2018 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
