
madhya pradesh ke 5 High Tech mandir maa sharda maihar ropeway
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत मैहर नगर से 5 किमी. दूर त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा का मंदिर है। ज्यादातर भक्त 1063 सीढिय़ा लांघ कर माता के दर्शन करने जाते हैं। हालांकि अब पहाड़ा वाली माता के दर पर पहुंचने के लिए शासन द्वारा रोप-वे की व्यवस्था बनाई गई है। मैहर में रोप-वे का शिलान्यास वर्ष 2001 में तत्कालीन केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्व. अर्जुन सिंह ने किया था। यह रोप-वे मार्ग आम यात्रियों के लिए सिंतबर 2009 में खोल दिया गया।
यहां पत्रिका प्रदेश के ऐसे मंदिरों के बारे में बता रही है। जहां रोप-वे की व्यवस्था बनाई गई है। जिनमे सलकनपुर भोपाल, मैहर शारदा मंदिर, भेड़ाघाट जबलपुर, जैन मंदिर टेकरी देवास और कामदगिरी परिक्रमा पथ पर लक्ष्मण पहाड़ी शामिल है। पयर्टन विभाग द्वारा चित्रकूट हनुमान धारा में एक रोप-वे प्रस्तावित किया है जिसका निमार्ण चल रहा है। वहीं कामदगिरी परिक्रमा पथ पर पडऩे वाली लक्ष्मण पहाड़ी पर पर यूपी सरकार द्वारा रोप-वे लगवाया गया है। जो एमपी के हिस्से में आने वाले चित्रकूट से लगा हुआ है।
25 ट्रालियां में जाते है 100 भक्त
दमोदर रोप-वे के प्रबंधक मुन्ना सिंह ने बताया कि मैहर वाली माता के दर्शन कराने के लिए 25 ट्रालियां लगाई गई है। एक ट्राली में एक साथ 4 भक्तों की बैठने की व्यवस्था है। जिससे एक चक्कर में 100 भक्त नीचे से ऊपर जाते है। जो क्रमश: ऊपर से नीचे की ओर घूमती रहती है। एसडीएम से परमीशन लेकर साल में एक दो बार मेंटीनेंश किया जाता है। उस समय सिर्फ एक दो दिन रोप-वे बंद रहता है।
प्रदेश में यहां है रोप-वे की व्यवस्था
- सलकनपुर माता का मंदिर भोपाल
- मैहर शारदा माता मंदिर
- भेड़ाघाट जलप्रपात जबलपुर
- टेकरी जैन मंदिर देवास
- कामदगिरी परिक्रमा पथ लक्ष्मण पहाड़ी
प्रस्तावित रोप-वे
- चित्रकूट हनुमान धारा
Published on:
07 Apr 2019 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
