6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिनी स्मार्ट सिटी: मैहर की अंदरूनी कटनी रोड होगी फोरलेन, चौराहों का भी किया जाएगा सौंदर्यीकरण

मिनी स्मार्ट सिटी की बैठक में कलेक्टर ने लिए निर्णय

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Dec 22, 2019

Maihar Mini Smart City Meeting: Maihar Municipal Council news in hindi

Maihar Mini Smart City Meeting: Maihar Municipal Council news in hindi

सतना/ मैहर मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर कलेक्टर सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मैहर नगर पालिका परिषद के सभागार में बैठक हुई। इसमें विभिन्न अनुपयोगी कार्यों को निरस्त किया गया। कई नए निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत बहुप्रतीक्षित मैहर के अंदर से गुजरने वाली कटनी रोड का एक किलोमीटर हिस्सा फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया।

तो चौराहों के सौदर्यीकरण को हरी झंडी दी गई। मैहर शारदा देवी मंदिर रोड के अवैध कब्जे हटाने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई, एसडीएम सुरेश अग्रवाल, सीएमओ अक्षत बुंदेला सहित मिनी स्मार्ट सिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आठ कार्यों को किया निरस्त
कलेक्टर ने मिनी स्मार्ट सिटी के तहत स्वीकृत 16 कार्यों के 9.77 करोड़ के कार्यों की उपयोगितावार समीक्षा की। पाया गया कि विभिन्न कार्यों की उपयोगिता नहीं है और इसके दीर्घकालिक लाभ भी नहीं है। लिहाजा 7.25 करोड़ के 8 कार्यों को निरस्त कर दिया गया। इसके स्थान पर अन्य कार्य लिए गए। इस दौरान मैहर के विकास कार्य के लिये डीएमएफ मद से एक करोड़ रुपये दिये जाने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि आंतरिक कटनी रोड का नया निर्माण कराया जाएगा और लगभग एक किलोमीटर यह रोड फोर लेन निर्मित की जाएगी।

शासकीय योजनाओं के ऋण वितरण की स्थिति सुधारें
मिनी स्मार्ट सिटी की बैठक के बाद जनपद सभाकक्ष में जनपद स्तरीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने बैंक के शाखा प्रबंधकों से कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं विशेष कर स्वरोजगार संबंधी योजनाओं में ऋण वितरण की प्रगति शून्य है। बैंक प्रबंधकों से कहा कि वे 31 दिसम्बर तक बैंक शाखावार प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करें। कलेक्टर ने उपयंत्रीवार स्वीकृत कार्यों, अपूर्ण कार्यो एवं अपूर्ण कार्यो, मनरेगा के अंतर्गत कार्यों तथा गौशालावार किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समय-सीमा में निर्धारित लक्ष्य एवं स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शारदा मंदिर रोड का होगा कायाकल्प
कलेक्टर ने कहा कि देवीजी रोड में अभी रोड के दोनों ओर डेढ़ मीटर के हिस्से में अतिक्रमण है। लिहाजा दोनों ओर ड्रेन टू ड्रेन अतिक्रमण मुक्त कर रोड को व्यवस्थित कर पक्का पाथवे बनाया जाए। 8 यात्री प्रतीक्षालय बनाने के निर्देश दिए गए। इसमें मंदिर क्षेत्र, न्यायालय क्षेत्र सहित अन्य स्थलों का चयन किया गया। सर्किट हाउस के पीछे के तालाब के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पार्किंग स्थल, आल्हा अखाडा, रोपवे, बस स्टैण्ड सहित अन्य स्थानों में आवश्यकतानुसार यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें।

अतिक्रमण मुक्त करें मैहर
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मिनी स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाएं और समय सीमा में काम पूरे किए जाएं। शहर के मुख्य चौराहा, घंटाघर के सौन्दर्यीकरण करने का कार्य करें और चौराहा के आस-पास के अतिक्रमण को सख्ती से हटाएं। शहर में ऐसे कार्य करें, जिससे शहर सुंदर दिखने लगे।