5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शारदेय नवरात्र: माता शारदा के दरबार में एक लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

सीढ़ी मार्ग पर पीने के पानी का अभाव, डेवढ़ी पर फोटो विक्रेताओं का कब्जा

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Sep 22, 2017

Maihar Sharda Temple latest news

Maihar Sharda Temple latest news

सतना। शारदीय नवरात्र प्रथम दिन एक लाख दर्शनार्थियों ने मां शारदा मंदिर पर मत्था टेका। माता शैलपुत्री के जयकारे लगाए। इधर, पुलिस-प्रशासन ने भी सतर्कता बरती। सिपाहियों ने दर्शनार्थियों की मदद की। मां शारदा के दर्शन में औसतन तीन से चार घंटे लगे। लोगों ने मंदिर के पवित्र स्तंभ और दीवारों पर रक्षासूत्र बांधकर मनौती की।

पहले दिन किसी चोरी, जेबकतरी या दर्शनार्थियों का सामान गायब होने की सूचना नहीं मिली। मंदिर डेवढ़ी के पास दो दर्जन फोटो विक्रेता जमे रहे। उन पर नियंत्रण नहीं रहा। डेवढ़ी पर ही दर्शनार्थियों को घेर लेते हैं। और जबरिया रोकते हुए फोटो खरीदने का दबाव बनाते रहे। समिति की ओर से दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए हर तरह के उपाय किए गए।

जलापूर्ति की व्यवस्था न होने से परेशानी

पैदल सीढ़ी से मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए बीच रास्ते में जलापूर्ति की व्यवस्था न होने से परेशानी हुई। जलाभाव की समस्या से ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारी और सिपाहियों को भी जूझ रहे है। मंदिर वीआईपी तल पर दर्शनार्थियों को घंटों रोका जा रहा है।

आधे से अधिक संदिग्ध ऑटो चालक
आटो चालकों की कमीशनखोरी पर नकेल कसने के प्रशासन के प्रयोग अभी तक असफल हैं। ५० फीसदी भी आटो चालकों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। उनकी पहचान संदिग्ध है। ये ऑटो चालक कहां से आए और लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन है कि नहीं, जांच करने वाला कोई नहीं। नाबालिग और अयोग्य चालक भी ओवरलोड यात्रियों को ढो रहे हैं। बिना रजिस्ट्रेशन और दूसरे अभिलेख किशोर और अज्ञात चालकों का रिकार्ड नहीं हैं।

आटो चालकों का रजिस्ट्रेशन का निर्देश

बताते चलें, समस्या से निजात के लिए एसडीएम ने कोतवाली में आटो चालकों का रजिस्ट्रेशन का निर्देश दिया है। जिसमें एक गेट पर लोहे का राड, चालक के लिए वर्दी, पुलिस रजिस्ट्रेशन कार्ड, ड्राइवरी लाईसेंस अनिवार्य है। १५० आटो चालकों ने रजिस्ट्रेशन तो करवाया लेकिन ज्यादातर ने नहीं। आरपीएफ ने यात्री और सामान जांच की मुहिम चलाई।

घट स्थापना के साथ मां की आराधना शुरू
आस्था के पर्व नवरात्र का शुभारंभ घटस्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। शहर के अस्पताल चौक, रावणा टोला, आजाद चौक एवं खेरमाई मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त रहे।

सुबह से ही नवरात्र का उल्लास नजर आने लगा

सुबह से ही नवरात्र का उल्लास नजर आने लगा था। मंदिरों में देवी गीतों से शहर गुंजाएमान हो गया था। सड़कों पर गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा ले जाते भक्तों की टोली भक्तिमय दिखी तो पंडालों और घरों में घटस्थापना कार्यक्रम विधिवत पूरा किया गया।

देवी पंडालों की भरमार
शहर में छोटे-बड़े करीब डेढ़ सौ देवी पंडाल स्थापित किए गए हैं। प्रमुख रूप से धवारी, राजेन्द्र नगर, उमरी, सिंधी कैम्प, आजाद चौक, रावणा टोला, बैंक कालोनी, बिरला रोड, टिकुरिया टोला, सिविल लाईन, भरहुत नगर, संत नगर, पन्नीलाल चौक, लालता चौक के देवी पंडाल हैं।

मां शैलपुत्री की हुई घर-घर पूजा
आस्था के पर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री की घर-घर पूजा की गई। इसके साथ ही नवरात्र के व्रत की भी शुरुआत हो गई। कुछ महिलाएं युवतियां 9 दिन व्रत रहकर मां की अराधना करेंगी। आस्था का यह उल्लाह विजय दशमी तक यूं ही बरकरार रहेगा। मां के दर्शनों के साथ आरती, भजन, कीर्तन और जगराता के कार्यक्रम प्रतिदिन होंगे। मंदिरों में हजारों भक्तों ने माथा टेका। विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान और हवन किए गए।