29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Satna में मानसून का झमाझम आगाज

मौसम का मिजाज: दिनभर धूप-छांव के बीच शाम 4.30 बजे से बरसे बदरा  

less than 1 minute read
Google source verification
 Monsoon in Satna

Monsoon in Satna

सतना. पत्रिका. जिले में मानसून का झमाझम आगाज हो गया। बुधवार को दिनभर धूप-छांव के बीच शाम चार बजे से जोरदार बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश से शहर तरबतर हो गया। हालांकि रिमझिम वर्षा देररात तक होती रही। सबसे ज्यादा बारिश शहरी क्षेत्र में दर्ज की गई। इसके अलावा ग्रामीण अंचल में भी वर्षा हुई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान ३५.० डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम २५.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप-छांव के बीच सुबह हवा में नमी की मात्रा ७६ फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जिले में तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

कई इलाकों में भरा पानी
जिले में बुधवार सुबह से मौसम सामान्य था। शाम होते-होते बादल छा गए। शाम करीब ४.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे की जोरदार बारिश में शहर तरबतर हो गया। कई इलाकों में पानी भर गया तो सड़कें भी जलमग्न नजर आईं। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में ज्यादा बारिश की संभावना है। इसके चलते यहां तेज बारिश हुई।

अब किसान तैयारी में जुटे
मानसून की दस्तक के साथ ही किसान खेती की तैयारी में जुट गए। उन्होंने खाद-बीज की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। हालांकि ज्यादातर किसानों को खाद-बीज अभी तक नहीं मिला। ऐसे में उनको निजी दुकानों से मजबूरी में महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि खाद-बीज के लिए कई बार विभाग में संपर्क किया, जब नहीं मिला तो निजी दुकानों से खरीद रहे हैं। किसानों की मानें तो बीज का प्रबंध करने के साथ ही धान का रोपा लगाने का काम शुरू होगा।