
MP election 2018: 11 candidates 12 nominations rejected in satna
सतना। विधानसभा चुनाव में जिले की सातों सीट से उतरे 168 अभ्यर्थियों में से 11 मैदान से बाहर हो गए हैं। अब 157 अभ्यर्थी ही मैदान में बचे हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान मैहर से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बी फार्म (सिंबल) जमा करने के बाद भी मनीष पटेल निर्दलीय हो गए। कारण, आयोग ने मध्यप्रदेश में जिन विधानसभाओं में गोंगपा प्रत्याशियों को परमिट किया था उसमें विधानसभा मैहर शामिल नहीं थी।
हालांकि पर्याप्त प्रस्तावक प्रस्तुत करने से उनका फार्म रिजेक्ट होने से बच गया। चित्रकूट से गोंगपा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल करने वाले साकिर हसन के प्रस्तावकों की कम संख्या होने से उनका नामांकन निरस्त हो गया। नामांकन की संवीक्षा में जिले की सभी विधानसभाओं से कुल 11 अभ्यर्थियों के नामांकन निरस्त हुए हैं। जबकि निरस्त पर्चों की संख्या 12 है। सर्वाधिक 4 पर्चे चित्रकूट विधानसभा से निरस्त किए गए हैं।
सतना: राबिया निर्दलीय, नीलम का नामांकन निरस्त
नीलम सिंह के फार्म की जांच हुई तो मिला कि बसपा से पर्चा दाखिल किया है पर एबी फार्म नहीं दिया है। ऐसे में फार्म निर्दलीय हो गया। निर्दलीय के लिए 10 प्रस्तावक नहीं होने से पर्चा निरस्त हो गया। राबिया खान ने सपा और निर्दलीय दोनों से पर्चा दाखिल किया था। लेकिन सपा का एबी फार्म नहीं होने से उन्हें निर्दलीय मान लिया गया। अब यहां से पुष्कर सिंह बसपा, विनोद कुमार निर्दलीय, लाल प्रमोद सिंह निर्दलीय, नंदलाल अखिल भारत हिन्दु, निशांत श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी, अरुण कुमार सिंह संपूर्ण समाज पार्टी, राजेश कुमार रा.महान गण. पार्टी, रमाशंकर अखिल भारतीय अपना दल, शंकरलाल तिवारी भाजपा, रामोराम गुप्ता निर्दलीय, विजय कुमार निर्दलीय, रामभजन निर्दलीय, नौशाद हुसैन निर्दलीय, त्रिभुवन प्रसाद निर्दलीय, राबिया खान निर्दलीय, दीपचंद्र यादव निर्दलीय, राम सिंह जन अधिकार पार्टी, संदीप कुमार तिवारी राष्ट्रवादी पार्टी भारत, सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस, जितेन्द्र जनता कांग्रेस, रश्मि सोनी बहुजन संघर्ष दल, सुदीप शुक्ला अपना दल (सोनेलाल), शिववरण निर्दलीय, शशांक सिंह अना. समाज पार्टी, राजेन्द्र कुमार रा.महान गण. पार्टी, राकेश शिवसेना, निर्मला भारतीय भक्ति चेतना, जितेन्द्र सिंह निर्दलीय, कृष्ण कुमार सवर्ण समाज पार्टी, जगजीवन राम बहुजन संघर्ष दल, अकबर मस्तान खान स्वतंत्र, शोभित कुमार पाण्डेय सांझी विरासत पार्टी, श्यामलाल साकेत (चौधरी) निर्दलीय, अनिल कुमार अधिकार विकास पार्टी, आकाश जायसवाल पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया अभ्यर्थी हैं।
मैहर: किसी का पर्चा निरस्त नहीं
किसी भी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त नहीं हुआ। केवल मनीष पटेल को निर्दलीय माना। इस सीट से रामनिवास सपा, ऊषा निर्दलीय, नारायण प्रसाद भाजपा, नागेन्द्र सिंह बसपा, पुष्पेन्द्र सिंह आप, विपिन पाण्डेय म.प्र. जनविकास पार्टी, नूर मो. निर्दलीय, राजेश शिवसेना, श्रीकांत चतुर्वेदी कांग्रेस, रामनिवास भार. शक्ति चेतना पार्टी, विजय कुमार सपाक्स, मनीष निर्दलीय, ददोली राम कुशवाहा बहुजन संघर्ष दल, गोरेलाल कोल ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक, कामता प्रसाद पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड और शिवम संपूर्ण समाज पार्टी मैदान में हैं।
अमरपाटन: दो निरस्त
जयप्रकाश और गोरेलाल का पर्चा निरस्त हो गया। अब अमित कुमार सपा, छंगेलाल कोल बसपा, दधिबल अपना दल, जीतेन्द्र कुमार आप, शिवकुमार त्रिपाठी भा. जनमोर्चा, रामधनी सिंह क. पार्टी ऑफ इंडिया, राजेंद्र सिंह कांग्रेस, रामखेलावन भाजपा, ओमप्रकाश ससपा, राजीव लोचन राआपा, दिनेश रा.महान गण. पार्टी, सौखीलाल रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया, संतोष कुमार गोंगपा, सत्येन्द्र शिवसेना, हबीब अपना दल (सो.), प्रदीप सपाक्स, प्रमोद सपाक्स समाज पार्टी, जुम्मन राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी तथा देवीदीन, वीरेन्द्र, राजेश और समयलाल निर्दलीय अभ्यर्थी हैं।
नागौद: एक पर्चा रद्द
श्रीधर का आपराधिक रिकॉर्ड मिला। उन्हें स्थगन नहीं मिला हुआ है। लिहाजा, फार्म रिजेक्ट कर दिया गया। अब नागेन्द्र सिंह भाजपा, यादवेन्द्र कांग्रेस, रामबिहारी बसपा, प्रेमलाल कुशवाहा निर्दलीय, विवेक सिंह आप, अर्चना सिंह ससपा, राजेन्द्र जायसवाल पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, मुबारक अली बहुजन संघर्ष दल, रामसजीवन गोंगपा, रश्मि सिंह निर्दलीय, फूला अखिल भा. अपना दल, संत कुमार गुप्ता भार. शक्ति चेतना पार्टी, वीरेन्द्र सिंह सपा, सुनील कुमार मिश्रा सपाक्स पार्टी, गजेन्द्र सिंह पिछड़ा सपा तथा ठाकुर प्रसाद सिंह व प्रसन्न प्रताप सिंह, अवधराज निर्दलीय हैं।
चित्रकूट: उम्र गलत मिली
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से पर्चा दाखिल करने वाले साकिर हसन को आयोग के नियमानुसार 10 प्रस्तावक देने चाहिए पर साकिर ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल की तर्ज पर एक ही प्रस्तावक दिया था। इस कारण से उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया। इसी तरह से तय संख्या में प्रस्तावक नहीं होने से रोहित कुमार पाण्डेय और सुरेन्द्र पाण्डेय का पर्चा भी निरस्त कर दिया गया। अभ्यर्थी आलोक तोमर के फार्म में उनकी उम्र २५ लिखी थी और मतदाता सूची के अनुसार आयु २४ थी। जब उनसे उम्र संबंधी अभिलेख जन्म प्रमाण पत्र या अंकसूची मांगी गई तो वे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। उनके अभिकर्ता ने लिख कर भी दे किया कि उनका नामांकन अस्वीकृत कर दिया जाए। लिहाजा कम उम्र की वजह से आलोक का पर्चा निरस्त हो गया। अब इस सीट पर रामा डोहर रा.महान गण. पार्टी, नीलांशु चतुर्वेदी कांग्रेस, रावेंद्र बसपा, अभयलाल यादव निर्दलीय, अजय कुमार गर्ग निर्दलीय, रामदीन निर्दलीय, सुरेन्द्र सिंह गहरवार भाजपा, राजबहादुर निर्दलीय, रामचंद्र निर्दलीय, पुष्पराज निर्दलीय, विपिन कुमार पाण्डेय निर्दलीय, दिनेश पटेल निर्दलीय, विश्वनाथ निर्दलीय, श्रीपाल निर्दलीय, अवधबिहारी निर्दलीय, बृजेश सिंह निर्दलीय, विद्याशंकर निर्दलीय, राजवन्त सिंह निर्दलीय, राजाराम निर्दलीय, मनोराज द्विवेदी निर्दलीय, राजकुमारी निर्दलीय बचे हैं।
रामपुर: दो अभ्यर्थियों के पर्चे निरस्त
इस सीट से सूर्य प्रसाद गौतम ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से पर्चा दाखिल किया था पर एबी फार्म जमा नहीं किया। लिहाजा फार्म रिजेक्ट कर दिया गया। अनिल कुमार के २६ नंबर फार्म में त्रुटि मिली। इस कारण इनका पर्चा निरस्त किया गया। एक प्रस्तावक शुभांगी सिंह रहीं, जिनके द्वारा भाजपा और निर्दलीय से पर्चा दाखिल किया गया था। लेकिन भाजपा का एबी फार्म न होने से वह पर्चा तो निरस्त हो गया लेकिन निर्दलीय पर्चा सही पाए जाने के कारण बतौर अभ्यर्थी वे बनी रहेंगी। अब यहां से रामकुशल केवट रा. महान गण पार्टी, विक्रम सिंह भाजपा, शुभांगी सिंह निर्दलीय, रामलखन सिंह बसपा, ब्रजेन्द्र प्रसाद, प्रशांत पांडेय आप, कृष्ण कुमार शुक्ला भाकपा, अशोक कुमार पीपुल्स पार्टी, गीता सिंह जनअधिकार पार्टी, रमाशंकर कांग्रेस, उर्मिला कोल भारतीय पंचायत पार्टी, पंकज राष्ट्रीय संयुक्त समाज पार्टी, लवकेश भाशचेतपा, अमित सिंह आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक, सत्येन्द्र अपना दल (सो.), गिरजा सिंह बहुजन संघर्ष पार्टी, राजेश प्रसाद शिवसेना, गोरेलाल लोकप्रिय समाज पार्टी, सुदामा प्रसाद गोंगपा, रामप्रसाद, श्यामलाल, सुनील मिश्रा, अंबिका प्रसाद कोल, रामकृष्ण, कृष्ण कुमार, और रामनारायण निर्दलीय बचे हैं।
रैगांव: पिता के कारण निरस्त हुआ पर्चा
पुष्पराज बागरी ने भाजपा से पर्चा दाखिल किया था पर भाजपा ने टिकिट उनके पिता जुगुलकिशोर को दी, लिहाजा भाजपा का एबी फार्म जुगुल किशोर ने दिया और पुष्पराज का पर्चा निरस्त हो गया। अब यहां से ऊषा चौधरी बसपा, रामविश्वास गोगपा, धर्मेंद्र सागर निर्दलीय, देवराज निर्दलीय, मुन्नी देवी निर्दलीय, सावित्री बागरी निर्दलीय, राजेंद्र कुमार निर्दलीय, संतोष कुमार ने पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया, जुगुल किशोर बागरी भाजपा, बच्चा कंजर जन अधिकार पार्टी, कल्पना वर्मा कांग्रेस, ज्ञानेन्द्र राष्ट्रवादी पार्टी (भारत), रामचरित बहुजन संघर्ष दल, उपेन्द्र कुमार दहायत आप, विमला सपाक्स पार्टी, धीरेन्द्र निर्दलीय, राजेन्द्र प्रसाद अपना दल (सोनेलाल), अविनाश निर्दलीय और राजबहादुर बागरी निर्दलीय मैदान में हैं।
निरस्तगी की स्थिति
- चित्रकूट 04
- रामपुर बाघेलान 02
- मैहर 00
- अमरपाटन 02
- रैगांव 01
- नागौद 01
- सतना 01
- कुल 11
Published on:
13 Nov 2018 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
