पन्ना। हीरों के लिए विश्वभर में विख्यात पन्ना जिले में एक अनोखे कोहिनूर की खोज हुई है। ये कोहिनूर कोई और नहीं बल्कि एक इंजीनियर है। जो लोगों को वर्तमान, भूत, भविष्य सहित पूर्व जन्म की सभी बातें आपके मुख से ही खुलवा देता है। अब आप सोच रहे होंगे कि २१वीं शताब्दी में विज्ञान के बढ़ते चलन के बाद ऐसा चमत्कार कैसे हो सकता है। तो आप ये कहानी मन से साफ कर लीजिए कि जो काम सद्युग, द्ववापर, त्रेता में होते चले आए है। वह कलयुग में भी संभव है। जी हां मध्य प्रदेश के पन्ना शहर में आरईएस के सब इंजीनियर एसके समेले सम्मोहन विद्या के जानकार हिप्नोटिस्ट हैं।