16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: सतना में भाजपा पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी, बोलीं – सही वोट डालो, 5 साल हमें दे दो…

सतना शहर में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर जमकर बरसीं। प्रियंका गांधी ने आम सभा की शुरुआत चित्रकूट के कामतानाथ स्वामी के जयकारों से की। उन्होंने कहा कि चित्रकूट कामतानाथ स्वामी की जय, बड़े देव बाबा की जय..।

3 min read
Google source verification

सतना

image

Sanjana Kumar

Nov 09, 2023

priyanka_gandhi_in_chitrakut_satna_madhya_pradesh.jpg

मोदीजी कहते हैं चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिला दी। यहां महिलाएं लकड़ी सिर पर ढोती हैं, सिलेंडर कितने का मिल रहा है। शिवराज कहते हैं मैं हूं घबराओ मत...खेती सूख रही मामा कहते हैं घबराओ मत...महिलाओं के साथ अत्याचार होता है। लाडली हैं पर सुरक्षा नहीं है..जहां देखो वहां घोटाला। सतना शहर में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर जमकर बरसीं। प्रियंका गांधी ने आम सभा की शुरुआत चित्रकूट के कामतानाथ स्वामी के जयकारों से की। उन्होंने कहा कि चित्रकूट कामतानाथ स्वामी की जय, बड़े देव बाबा की जय..।

जन सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां आकर बड़ी खुशी आपकी धरती राम की तपोभूमि है, इंदिरा जी तेजी बच्चन के साथ चर्चा कर रही थीं तब चित्रकूट के बारे में सुना था।

भाजपा पर जमकर गरजी प्रियंका

प्रियंका गांधी ने चुनावों से पहले जन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि भाजपा जबसे सरकार में आई 22 हजार घोषणाएं की हैं, महिलाओं के लिए लाडली बहना भाजपा की योजना है, जिसमें 1200 रुपए डालेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा एक सवाल 18 साल से सरकार है। क्या महिलाएं संघर्ष नहीं कर रही थीं। यह घोषणा पहले क्यों नहीं की गई। हम कह रहे हैं लाडली बहना से ज्यादा 1500 रुपए महिलाओं के खाते में डालेंगे, एमएसपी गेहूं में 2600 देंगे, तो धान का 2500 रुपए देंगे। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की गारंटी की याद दिलाते हुए कहा कि ये खोखली घोषणा नहीं है। हम छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ऐसा कर रहे हैं।

जानें प्रियंका गांधी ने और क्या कहा...

- पहले भी कांग्रेस की सरकार बनी थी। भाजपा ने सरकार चोरी कर ली।

- हमारी सरकार 15 महीने चली थी। कर्ज माफी शुरू की थी। फिर सरकार आएगी फिर करेंगे।

- बड़ी-बड़ी कंपनियों को मोदी जी ने अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप दी। पेंशन तो कट रही मगर कहां जा रही राशि ये।

- जहां हमारी सरकारें हैं वहां पुरानी पेंशन बहाली हो रही है ओबीसी के लिए हमने 27 प्रतिशत आरक्षण करेंगे।

- हम जातिगत जनगणना करना चाहते हैं भाजपा नहीं चाहती।

- इनके दिल में यह बात बैठ गई है कि काम नहीं करना है।

- कक्षा 1 से 12 तक नि:शुल्क शिक्षा और बच्चों को हर माह 500 से 1 हजार रुपये देंगे।

- 25 लाख का इलाज मुफ्त होगा। 10 लाख का दुर्घटना बीमा करेगी कांग्रेस।

- तेंदू पत्ता के लिए 4 हजार रुपए प्रति बोरा देंगे।

- भाजपा ने समस्या दूर करने के लिए क्या किया क्या ये सच है कि गरीबी, बेरोजगारी और कुपोषण है चित्रकूट में।

- आवारा पशुओं की समस्या छग में 5 साल से नहीं है। आप नकल ही कर लेते, इतनी अंधी सरकार तो नहीं हो सकती।

- महिला बुजुर्ग ने प्रियंका से कहा आवास का पैसा नहीं मिलता, प्रियंका गांधी ने कहा, मोदी जी कहते हैं 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।

- देश की संपत्ति अपने उद्योग पतियों को दे रहे हैं अम्मा आप फिक्र मत करो अपना वोट सही ढंग से दोगी तो सब ठीक हो जाएगा। ये आपके पैसे हैं।

- अच्छा खासा संसद भवन चल रहा था। अब नया संसद भवन बना दिया। 20 हजार करोड़ का। नए संसद भवन की क्या जरूरत थी।

- सही सरकार चलती है तो यह आपके जेब में जाने चाहिए।

- लोकतंत्र की शक्ति आपके हाथों में है, कब समझोगे!

- रिश्ता निभाने से बनता है वरना कंस भी मामा था।

- आज देश का किसान प्रति दिन 27 रुपए कमा रहा है, कैसे घर चलाएगा।

- श्रद्धा थोड़ी कम कर लो जो आपको बहलाते हैं, महंगाई इतनी बढ़ा दी है। पूजीपतियों के कर्ज माफ कर रहे हो क्या जरूरत है। क्या यह मोदीजी और मामाजी का न्याय है।

- जब बच्चों को गलती पर टोकते हैं तो नेताओं को क्यों नहीं। ये भी तो चोरी कर रहे हैं। गांधीजी के उसूलों से कांग्रेस बनी है। राजीव गांधी ने खून बहाया है। मेरी दादी ने खून बहाया है, कांग्रेस ने आपके अधिकारों की बात की।

- सबको अधिकार है कि उसे हर दिन भोजन मिले, मैं चाहती हूं कि आपका जीवन सुधरे। अपना भविष्य सुरक्षित बनाइए।

- भारी बहुमत से जिताओ। 5 साल देदो, ताकि कोई फिर न सरकार चुराए।

- नेता का काम आपकी सेवा करना है वही, उसका पूजा पाठ है सोच-समझकर वोट डालो।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: 33 साल बाद लौटे पूर्व मंत्री ने विधायक को उलझाया
ये भी पढ़ें : MP Election 2023: बागियों और तीसरे दल से रोचक हुआ रण