27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश: निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, SST नाके में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा पकड़ाया

एसएसटी ने पकड़ा बाइक सवार गांजा तस्कर- सभापुर थाना पुलिस ने की कार्रवाही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 20 Oct 2018, 12:56 PM IST

MP election commission Big action Of satna

MP election commission Big action Of satna

सतना। सभापुर थाना इलाके में गांजा सप्लाइ करने जा रहे एक तस्कर को एसएसटी ने पकड़ा है। गुरुवार और शुक्रवार की रात घेराबंदी के दौरान तुर्कहा मोड़ से पकड़े गए बाइक सवार तस्कर पर कार्रवाही के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हरिहरपुर मोड़ पर लगे एसएसटी नाके पर सूचना आई कि सफेद रंग की मोटर साइकिल में सवार एक युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है।

मोटर साइकिल सवार भागने लगा

सूचना पर रिटर्निंग ऑफीसर ओम नारायण सिंह और टीआई सभापुर विनय यादव को अवगत कराते हुए टीम सदस्यों ने आरोपी का पता लगाया। नाके से जब चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार भागने लगा तो एएसआई केके द्विवेदी, आरक्षक राजेश बमनकर, संजय गौतम ने पीछा करते हुए थाना स्टॉफ को सूचना दी। उधर बिरसिंहपुर की ओर से आरक्षक भागीरथ मीणा और संजय यादव ने घेराबंदी की।

9 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद

दोनों ओर की पुलिस पार्टियों ने तुर्कहा मोड़ पर सफेद रंग की बाइक से भाग रहे तस्कर को दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में पता चला कि आरोपी वार्ड 6 बिरसिंहपुर से पार्षद मुकेश गौतम का भाई अनादि गौतम पुत्र रामनरेश गौतम (28) है। इसके कब्जे से 9 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाही की है।

लंबे अर्से से कारोबार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनादि परिवार के कुछ सदस्यों की मदद से गांजा का कारोबार लंबे अर्से से कर रहा है। भाजपा समर्थित पार्षद भाई का भी फायदा आरोपी उठाता था। पकड़े जाने के बाद अब पुलिस उन लोगों का पता लगा रही है जिसके पास से अनादि गांजा की खेप लेकर आया था।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग