
MP election news: BSP Supremo Mayawati election speech in rewa
रीवा। एसएएफ ग्राउंड में आयोजित सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना बनाया। बसपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने आई मायावती ने कहा कि दलित-आदिवासी और गरीबों पर जुल्म करने वाले अब जल्द सलाखों के पीछे होंगे। मध्यप्रदेश में सत्ता के खिलाफ माहौल चल रहा है। इसलिए मध्यप्रदेश में बिना बसपा के मर्जी की कोई सरकार नहीं बनेगी। कांग्रेस और भाजपा लंबे समय तक देश में राज की है।
इनकी सरकारों ने गरीबों को कुछ नहीं दिया। मिला है तो सिर्फ प्रलोभन, धन्नासेठों के भरोसे दोनों दलों की सरकारे चल रही है। दोनों सरकारों की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई बढ़ी है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान पर है। इसलिए बड़े व्यापारी से लेकर छोटे व्यापारी तक परेशान है। दोनों दलों की नीतियां हरदम मनमर्जी की होती है। बड़े व्यापारी तो किसी तरह अपना कार्य चला लेते है लेकिन छोटा व्यापारी एक दम टूट जाता है। दोनों दलों ने देश को गर्त में डाल दिया है।
पूरे देश में भाजपा सरकार गरीब आदिवासी दलितों पर कहर डहाया जा रहा। प्रदेश की शिवराज सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया है। अन्य शहरों की अपेक्षा उत्तरप्रदेश से लगे शहरों का विकास नहीं हो पाया है। देशभर में बीजेपी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी निशाना बनाया है। ये दोनों दल पैसे वाले लोगों व धन्नासेठों के विकास की बात करते है।
Published on:
23 Nov 2018 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
