21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election Result Live Update 2023 : मैहर में भाजपा को बढ़त ,चित्रकूट में कांग्रेस आगे, अमरपाटन में रामखेलावन पटेल पिछड़े

-सतना-मैहर जिला की 7 सीटों पर काउंटिंग-रैगांव में भाजपा की एकतरफा बढ़त, बाकी सीटों में कश्मकश

2 min read
Google source verification

सतना

image

Astha Awasthi

Dec 03, 2023

capture_2.png

#ElectionResults

सतना। 3 दिसंबर को सतना-मैहर जिला की 7 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। यहां मुख्य दल भाजपा, कांग्रेस और बसपा समेत 124 प्रत्याशी मैदान में है। 17 नवंबर को मतदान के दिन 1685838 मतदाताओं में 1234839 लोगों ने मदाधिकार का प्रयोग किया है। आज सुबह 7 बजे से 7 विधानसभाओं में 132 चक्रों में मतगणना चल रही है। सिर्फ रैगांव में भाजपा को एकतरफा बढ़त मिल रही है। बाकी सीटों में कश्मकश भरा मुकाबला है। कई जगह भाजपा तो कहीं कांग्रेस बढ़त में है। वहीं बसपा का हाथी भी भारी पड़ रहा है।

रैगांव में नौंवें राउंट तक भारी रही प्रतिभा

विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान नौंवें राउंट तक प्रतिभा बागरी भारी रही है। भाजपा की प्रतिभा बागरी को 39943 वोट, कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 18684 और बसपा के देवराज अहिरवार को 13391 मत मिले है।

चित्रकूट के चार राउंट तक कांग्रेस को बढ़त

चित्रकूट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शुरूआत से बढ़त बनाए हुई है। यहां नीलांशू चतुर्वेदी को 14304 वोट, भाजपा के सुरेन्द्र सिंह गहरवार को 11667 वोट और बसपा के सुभाष शर्मा डोली 2998 पाए है। ऐसे में 2637 वोट से कांग्रेस आगे चल रही है।

रामपुर बाघेलान में 3863 वोट से भाजपा आगे

सतना व मैहर जिले की सात विधानसभा सीटों में सबसे बड़ा उलटफेर रामपुर बाघेलान में हो रहा है। यहां भाजपा पांचवें राउंड में 3863 वोट से आगे चल रही है। विक्रम सिंह को 21323 वोट, कांग्रेस के रामशंकर पयासी को 17539 वोट तो बसपा के मणिराज पटेल को 13249 वोट मिले है।

सतना में गणेश को मिल रही कांग्रेस व बसपा से टक्कर

शहरी सीट सतना में भाजपा के गणेश सिंह को कांग्रेस व बसपा से टक्कर मिल रही है। चार राउंड तक भाजपा को 12370 वोट, कांग्रेस को 11000 वोट और बसपा को 10045 वोट मिले है। ऐसे में गणेश सिंह 1370 वोट से बढ़त बना ली है।

मैहर में पांचवें राउंड तक भाजपा आगे

मैहर सीट में पांचवें राउंड तक भाजपा के श्रीकांत चतुर्वेदी आगे चल रहे है। उनको अब तक 26265 वोट मिले चुके है। वहीं कांग्रेस के धर्मेश घई को 19304 वोट और विंध्य जनता पार्टी के नारायण त्रिपाठी को 5267 वोट मिले है।

पांचवें राउंड तक अमरपाटन में कांग्रेस की बढ़त

सतना जिले में अमरपाटन सीट बड़ा उलटफेर कर रही है। यहां से वर्तमान मंत्री भाजपा प्रत्याशी रामखेलावन पटेल 3416 वोट से पीछे चल रहे है। राजेन्द्र सिंह को पांचवे राउंड तक 21688 वोट मिले है। वहीं रामखेलावन पटेल को 18272 वोट और छंगेकोल को 6262 मत मिले है।