
satana collector dr satish kumar
mp news: मध्यप्रदेश के सतना में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक आरआई व पटवारी को सस्पेंड कर दिया, इसके साथ ही तहसीलदार को भी जमकर फटकार लगाई है। कलेक्टर ने जिले के राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराजगी जाहिर की और यहां तक कह दिया कि रेवेन्यू डिपार्टमेंट शून्य हो गया है। कोई काम नहीं कर रहा है और भू-माफियाओं से मिलीभगत अलग देखने को मिल रही है।
राजस्व अधिकारियों की अकर्मण्यता और लापरवाही पर भड़के कलेक्टर ने कहा कि यहां के तहसीलदार कलेक्टर के कहने के बाद भी पटवारी से काम नहीं करवा पा रहे हैं। यह बातें ऊपर लिखकर भेजने की स्थिति बन गई है। कहीं भी लोग मकान बना रहे हैं और अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। कलेक्टर ने सरकारी जमीन के गलत सीमांकन पर कोठी तहसीलदार पर जमकर नाराजगी जाहिर की साथ ही पटवारी और आरआई को निलंबित करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीआईसी के अधिकारी ने बताया कि उनकी जमीन पर निजी भूमि स्वामी ने अतिक्रमण कर घर बना लिया है। चूंकि पिछली बैठक में कलेक्टर इस मामले में संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दे चुके थे। लिहाजा कलेक्टर ने कहा कि हम सरकारी जमीन बचाने को लड़ रहे हैं और आप लोग सो रहे हैं। नियम विरुद्ध सीमांकन कर दिया और उसकी पुष्टि भी कर दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरआई और पटवारी को निलंबित करने का प्रस्ताव मेरे पास भेजें। साथ ही यह आरआई फील्ड में नहीं रहेगा। उसे कलेटर कार्यालय में अटैच कर दिया जाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार समर्थन मूल्य खरीदी को लेकर किसानों का सत्यापन बिरसिंहपुर तहसील में शून्य पाए जाने पर तहसीलदार पर जमकर भड़के, उन्होंने कहा कि आपका कोई भी काम सही नहीं है। सभी में पीछे चल रहे हैं। यह सबकुछ सीआर में रिफलेक्ट होगा। आपकी वजह से जनहित के काम प्रभावित हो रहे हैं और कलेक्टर को परेशान होना पड़ रहा है। तो वहीं सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला आने पर कलेक्टर ने उचेहरा तहसीलदार को मैसेज भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तहसीलदार ने इस पर कार्रवाई का प्रतिवेदन नहीं भेजा। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि कलेक्टर के मैसेज के बाद भी आप जवाब नहीं दे सकते हैं तो काम क्या ही कर रहे होंगे। यही वजह है कि किसानों की तहसीलदार से नाराजगी रहती है। इस दौरान कलेक्टर ने सोहावल छलाक में एचपीवी टीकाकरण की कमजोर प्रगति पर आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करने कहा। साथ ही बीईओ बीआरसीसी को भी नोटिस देने को कहा।
Published on:
24 Mar 2026 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
