5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान से इस शहर में सप्लाई हो रही थी ड्रग्स, MBBS के छात्र को नारकोटिक्स ने रंगे हाथों दबोचा

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में नारकोटिक्स ने टीम एमबीबीएस के छात्र को ड्रग्स के साथ पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Himanshu Singh

Apr 19, 2025

mp news

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एमबीबीएस के छात्र को नारकोटिक्स की टीम ने पकड़ा है। छात्र के पास से संदिग्ध नशीला पाउडर और नशे की टैबलेट्स मिली हैं।

जानकारी के मुताबिक, छात्र की पहचान अभिनव सिंह के रूप में की गई है। जिसे कामता टोला में स्थित बीएसएनएल टावर के पास से गिरफ्तार किया गया है। सतना में रहकर छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।

दरअसल, भोपाल नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि एक छात्र राजस्थान से ड्रग्स मंगवाता है। वह शनिवार को स्टेशन रोड से ड्रग्स की डिलीवरी लेने पहुंचा था। इसी दौरान उसे टीम ने पकड़ लिया। पार्सल के अंदर पाउडर और नशे की गोलियां मिली हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया है।

नारकोटिक्स की टीम ने गोपनीय तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया है। उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को पहले सूचित कर दिया था। इसके बाद गिरफ्तार कर छात्र को थाने लाया गया। पूछताछ करने के बाद टीम छात्र को भोपाल लेकर रवाना हो गई है।