सीईओ ओपी अस्थाना के द्वारा धमकी देने के बाद अध्यक्ष माया पांडेय ने एसपी मैहर, कलेक्टर मैहर और जिला पंचायत सीईओ सतना से शिकायत की है। जिला पंचायत सीईओ संजना जैन का कहना है कि ये गंभीर मामला है। इस पर कलेक्टर मैहर को एसडीएम, तहसीलदार और जनपद सीईओ रामनगर की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करने सहित अमरपाटन सीईओ अस्थाना को जिला पंचायत कार्यालय में अटैच करने और रामनगर सीईओ को जनपद अमरपाटन का प्रभार देने का प्रस्ताव भेजा है।मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने पत्रिका को बताया पूरे मामले की जांच अमरपाटन एसडीओपी को सौंपी गई है।