24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीवर लाइन की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से दो कर्मचारी बेहोश

MP News: मध्यप्रदेश के सतना में सीवर लाइन की सफाई कर रहे कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Himanshu Singh

Sep 22, 2025

satna news

MP News: मध्यप्रदेश के सतना में सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। सीवर लाइन की सफाई कर रहे कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए हैं। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीएम सिटी राहुल सिलड़िया मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

पूरा मामला किस्तकुला स्कूल के पास महादेवा का बताया जा रहा है। आदर्श शुक्ला और किशन वर्मा नाम के कर्मचारी चेंबर में सीवर लाइन की सफाई करने के लिए उतरे थे। तभी जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला।

दोनों कर्मचारियों का इलाज जारी

जिला अस्पताल में बेहोश हुए कर्मचारियों को इलाज जारी है। दोनों अभी बेहोशी ही हालत में है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सीवर लाइन की सफाई के लिए उतरे कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। जबकि नगर पालिका प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम को लेकर लगातार मांग की जा रही है।