13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP news: प्रधानाचार्य जी की लग गई क्लास ! 13 बच्चों की क्लास छुड़ाकर खेत में रोपा रहे थे धान

MP news: सभी ने उस दिन क्लास छोड़कर प्रधानाचार्य के खेत में धान का रोपा लगाया। काम खत्म होने के बाद प्रधानाचार्य ने सभी को 150-150 रुपए मजदूरी भी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Astha Awasthi

Jul 30, 2024

principal

principal

MP news:मध्यप्रदेश में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य ने अपने खेत में धान रोपाई के लिए आदिवासी स्कूली बच्चों को ठेका दे दिया। कुल 13 बच्चों ने पढ़ाई छोड़कर प्रधानाचार्य के खेत में धान रोपा। घटनाक्रम गत 27 जुलाई का है।

फिफिर के प्रधानाचार्य रामनरेश साकेत ने चौदह साल के एक स्कूली छात्र को रामनगर गांव स्थित अपने खेत में धान के रोपे का ठेका दिया। यह बच्चा अपने 12 सहपाठियों को बुला लाया। इन सभी ने उस दिन क्लास छोड़कर प्रधानाचार्य के खेत में धान का रोपा लगाया। काम खत्म होने के बाद प्रधानाचार्य ने सभी को 150-150 रुपए मजदूरी भी दी।

ये भी पढ़ें: Rain Alert: एक्टिव हुआ चक्रवात, 33 जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्थानीय लोगों ने बालश्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सिजहटा के संकुल प्राचार्य यदुवंश शुक्ला ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया।
इस दौरान हाईस्कूल रामनगर के प्राचार्य विमल कुमार निगम ने मामले की जांच भी कर ली और इसे सही पाया। पत्रिका ने इस संबंध में प्रधानाचार्य रामनरेश साकेत से बात की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने खेत में धान का रोपा लगवाया है।

कुछ स्थानीय लोगों ने खेत में बच्चों द्वारा रोपा लगवाने का वीडियो भेजा है। इस बारे में प्रधानाचार्य रामनरेश साकेत को नोटिस दिया गया है, जिसका जवाब देने के लिए उन्हें 30 जुलाई तक का समय दिया गया है। -यदुवंश शुक्ला, संकुल प्राचार्य, हायर सेकंडरी स्कूल, सिजहटा