सतना। चुनाव से पहले विन्ध्य के समीकरण साधने अपने तीन दिवसीय विन्ध्य प्रवास पर सतना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सतना में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तल्ख टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी निशाने पर लिया। भाजपा को धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि इन्हें गौ-रक्षा की कोई चिंता नहीं है।
सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में सतना में हुई घटना पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘सर्किट हाउस के सामने 22 लाख रुपये की लूट होती है, मोटरसाइकिल से बदमाश आते हैं। मोटरसाइकिल चुराई हुई थी, लूटी हुई थीं। तीन दिन पहले रिपोर्ट हो गई लेकिन रिपोर्ट लिखी नहीं गई। यदि पुलिस सचेत रहती तो आजकल कम्युनिकेशन का जमाना है, हाल पकड़े जाते लुटेरे। कुछ दूर जाकर मोटरसाइकिल छोड कर गायब हो गए। क्या कर रही है पुलिस यहां पर। गृह मंत्री को दीपिका पादुकोन क्या कपड़े पहनती है उसकी फिक्र है, लेकिन प्रदेश की सुरक्षा की उनको कोई चिंता नहीं है।’