6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौतपा में क्यों तपती है नौ दिन धरती, क्या है इसका रहस्य

नौतपा में क्यों तपती है नौ दिन धरती, क्या है इसका रहस्य

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 25, 2019

nautapa 2019 date nautapa kya hai nautapa me 9 din kyo padti hai garmi

nautapa 2019 date nautapa kya hai nautapa me 9 din kyo padti hai garmi

सतना। नौतपा में 9 दिन भयानक गर्मी क्यों पड़ती है और इस भीषण गर्मी के पीछे का क्या कारण है। ये सवाल हर सख्स के मन में रहता है। तो हम आपको यहां ज्योतिषाचार्य पं. मोहन लाल द्विवेदी के अनुसार बताने जा रहे है मुख्य कारण। दरअसल, इस साल मई के अंतिम सप्ताह में यानी की 25 मई की सुबह 10.33 बजे से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू हो गया है। जो 3 जून तक रहेगा। कहते है कि इस दिन से सूर्य और पृथ्वी के बीज की दूरी कम हो जाती है इसलिए धूप तेज होने लगती है। फिर भीषण गर्मी का सितम जारी हो जाता है। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध का शनि से समसप्तक योग होने से भी धरती के तापमान में इजाफा होता है।

नक्षत्र के जानकार बताते है कि हर साल एक बार रोहिणी नक्षत्र पर सूर्य की दृष्टि पड़ती है। ये नक्षत्र हर वर्ष 15 दिन रहता है लेकिन शुरू के पहले चन्द्रमा जिन 9 नक्षत्रों पर रहता है वह दिन नौतपा कहलाते हैं। इसलिए इन दिनों में धरती अधिक गर्म रहने लगती है। मई के अंतिम सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी कम हो जाती है। फिर धूप और तेज हो जाती है। ज्येष्ठ माह में सूर्य के वृष राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक नौतपा कहलाता है।

सूर्य को कहते है तेज का प्रतीक
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक सूर्य को तेज का प्रतीक कहा जाता है। जबकि चंद्रमा शीतलता यानी की ठंड कहा जाता है। रोहिणी नक्षत्र का मुख्य रूप से अधिपति ग्रह चंद्रमा है। तो सूर्य जब चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो सूर्य इस नक्षत्र को अपने प्रभाव में ले लेता है। इससे रोहिणी नक्षत्र का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। सूर्य के इस नक्षत्र में आने से तापमान बढ़ जाता है।