28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीट का शेड्यूल जारी, पेन पेपर मोड पर दे सकेंगे एग्जाम

परीक्षाओं की डेट घोषित होने के साथ ही छात्र-छात्राओं ने शुरू की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 30 Aug 2018, 1:23 PM IST

Neet schedule continues, students will be given pen paper mode on exam

Neet schedule continues, students will be given pen paper mode on exam

सतना. मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) साल में एक बार पेन पेपर मोड पर आयोजित होगा, जबकि जेइइ को स्टूडेंट साल में दो बार ऑनलाइन मोड से दे सकेंगे। शेड्यूल आने के बाद स्टूडेंट ने तैयारी भी शुरू कर दी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने साल में दो बार मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट नहीं करवाने के नियम को बदल दिया है। नीट साल में पेपर पेन मोड पर एक बार ही होगा। पहले इस एग्जाम में साल में दो बार और ऑनलाइन मोड में करवाने की घोषणा की थी। अब 21 अगस्त को जारी आदेश मेंं नीट पेपर पेन मोड में ही आयोजित करने की बात कही गई है। इसके बाद ही नीट और जेइइ मेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। दोनों परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग के आधार पर शाखा होंगे अलाट

हर साल नीट को लेकर सबसे अधिक विवाद रहता है। इस साल भी अलग-अलग हाई कोर्ट ने अलग-अलग मामलों को लेकर नीट की काउंसलिंग पर रोक लगा दी थी। इस कारण सेंट्रल के साथ ही विभिन्न राज्यों की काउंसलिंग में देरी हुई थी। पिछले साल अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पत्र व क्षेत्रीय भाषाओं के प्रश्न पत्र की डिफि कल्टी लेवल अलग-अलग होने के कारण विवाद खड़े हुए थे। नीट की संवेदनशीलता को देखते हुए इसको फि लहाल नहीं बदला गया है। दूसरी ओर जेइइ मेन ऑफ लाइन के साथ ऑनलाइन भी होता आया है। इस कारण जेइइ मेन को पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड रखने में मिनिस्ट्री को कोई दिक्कत नहीं होगी। इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए जेइइ मेंस 31 जनवरी और 30 अप्रैल को होगा। जेइइ एडवांस में कोई बदलाव नहीं होगा। एडवांस्ड के सवालों के स्तर में बदलाव नहीं होगा। साथ ही अब काउंसलिंग के आधार पर ही शाखा अलाट किए जाएंगे।

विभिन्न परीक्षाओं के शेड्यूल

नीट परीक्षा 5 मई 2019 को होगी। एनटीए के नीट के अलावा यूजीसी नेट 2018 सीमैट और जीपैट परीक्षाओं की तिथि भी जारी कर दी गई है। यूजीसी नेट परीक्षा 9 से 20 दिसंबर 2018 के बीच होगी। इस परीक्षा के लिए 19 नवंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। सीमैट और जीपैट की परीक्षा 28 जनवरी 2019 को होगी।
मुख्य जानकारी

उत्तर को बदलने की अनुमति नहीं है। हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को चार अंक दिए जाएंगे और प्रति गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

नीट परीक्षा का पुराना पैटर्न
परीक्षा में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पाठ्यक्रम से प्रश्न शामिल होंगे। भौतिक और रसायन विज्ञान में 45 प्रश्न हैं। जीव विज्ञान में 90 प्रश्न हैं, जो बॉटनी और जूलॉजी के बीच समान रूप से विभाजित है।

कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के लिए बनेंगे टेस्ट प्रेक्टिसिंग सेंटर

जेइइ मेन परीक्षा 6 से 20 जनवरी 2019 के बीच होगी, जबकि दूसरी परीक्षा 6 से 20 अप्रैल 2019 के बीच होने की संभावना है। एनटीए के मुताबिक स्टूडेंट्स को कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के लिए फ्रेंडली बनाने के लिए 2697 टेस्ट प्रेक्टिसिंग सेंटर बनाए जाएंगे। 1 सितंबर से यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी और यह सेंटर स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए जाएंगे। इसके साथ ही इनको तलाशने के लिए एक एप भी विकसित किया जाएगा।

प्रश्नों की विषय संख्या अधिकत्तम अंक
भौतिकी 45 180

रसायन विभाग 45 180

जूलॉजी 45 180

वनस्पति विभाग 45 180

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग