28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेस्टिव सीजन में ऑफर्स की बहार

ब्रांडेड और नॉनब्रांडेड कंपनियां अपने प्रोडेक्ट की सेलिंग के लिए दे रहीं 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 29 Aug 2018, 8:36 PM IST

Out of Offers in the Festive Season in satna city

Out of Offers in the Festive Season in satna city

सतना. रक्षाबंधन के बाद अब अगले पूरे माह फेस्टिवल ही फेस्टिवल की बहार रहेगी। जिसके चलते बाजारों में भी इसकी खुमारी दिखने लगी है। कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए विभिन्न कंपनियों द्वारा उनके प्रोडक्ट को खरीदने के लिए 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। पन्नीलाल चौक हो या फिर रीवा रोड इन जगहों पर मौजूद ब्रांडेड कंपनी या फिर नान ब्रांडेड सभी ने अपने शॉप के बाहर डिस्काउंट प्राइस लिस्ट लगा दी है। जिसके चलते शहर के लोगों में भी शॉपिंग का क्रेज देखा जा रहा है।

ड्रेसेस, फुटवियर, एक्सेसरीज सब कुछ
फेस्टिव मूड और रेनी सीजन के अंतिम दौर के चलते शॉप ओनर ने अपने कस्टमर्स को डिफरेंट ऑफर देना शुरू कर दिया है। यह ऑफर सिर्फ लोकल दुकान नहीं दे रहे बल्कि ब्रांडेड कंपनी के शोरूम में भी चल रहे है। डिजाइनर ड्रेसेस, फुटवियर, एक्सेसरीज, ज्वैलरी, गैजेट और भी बहुत सी घरेलू वस्तुएं के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं किड्स वियर में भी 20 से 50 परसेंट का ऑफर दिया जा रहा है।

गैदरिंग देखते ही बन रही

शाम के वक्त शहर के मुख्य बाजारों में कस्टमर्स की गैदरिंग देखते ही बन रही है। खासकर महिलाएं और लड़कियों के बीच शॉपिंग का जबर्दस्त क्रेज बना है। ऑफर के चलते वह एक साथ हर तरह की खरीदारी करना पसंद कर रही हैं। कहीं पर वे एक से बढ़कर एक फुटवियर को खरीदने में जुटी हैं तो तो दूसरी तरफ एक्सेसरीज, डे्रसेस को खरीदने में उनका रुझान बराबर बना है। यही नहीं बच्चे और बॉयज भी इस ऑफर का लाभ उठा रहे हैं।

ऑफर न कर दें जेब ढीली
एक्सपर्ट का कहना है कि इस सीजन में ऑफर देने का मतलब पुराने स्टाक को खत्म करना। एेसे में कस्टमर्स को शॉपङ्क्षग करते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। कही एेसा न हो जल्दबाजी में वे कुछ भी खरीदकर घर ले जाएं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि फेस्टिव सीजन में बहुत से अलग खर्चे होते हैं। ऑफर के लालच में आकर अनावश्यक शॉपिंग कर डालें फिर बाद में फेस्टिव सीजन को एंजॉय न कर पाएं। खरीदने से पहले क्वालिटी पर भी फोकस करें। कही एेसा न हो कम दाम के चलते आप कोई क्वालिटी लेस प्रोडक्ट खरीद कर ले आएं। साथ ही एेसी वस्तुएं भी जिसका अभी कोई उपयोग भी न हो।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग