3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन गानों के बिना अधूरा है HOLI का जश्न, एक क्लिक पर सुने नान स्टाप गाने

चलिए ऐसे ही गानों की एक प्लेलिस्ट आप भी देखें और आज ही अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें ये होली सॉन्ग।

3 min read
Google source verification
non stop holi dj mix songs

non stop holi dj mix songs

सतना। देशभर में मनाई जाने वाली होली के चंद दिन ही बाकी हैं। जैसे-जैसे होली के दिन करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों की तैयारियां भी बढ़ती जा रही हैं। होली के दिन गुलाल के साथ बॉलीवुड सॉन्ग्स की मस्ती आपके मजे को दोगुना कर देती है।

फिल्मी गीतों का रंग होली के जश्न को और बढ़ा देता है। ऐसे में अपने होली के गानों की लिस्ट पहले से ही तैयार कर लें ताकि उस समय आपके जश्न में किसी तरह का कोई खलल न पड़े। बॉलीवुड में होली पर बहुत से गाने काफी लोकप्रिय हैं और सदाबहार भी हैं।

जो होली का नाम सुनते ही दिमाग में आ जाते हैं। चलिए ऐसे ही गानों की एक प्लेलिस्ट आप भी देखें और आज ही अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें ये होली सॉन्ग।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

ये है होली के टॉप 10 गाने
1. फिल्म- सिलसिला (1981): अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन स्टारर इस फिल्म का रंग बरसे गाने के बगैर तो होली अधूरी है। जब तक ये गाना न बजे तब तक होली का रंग नहीं जमता।
2- फिल्म- ये जवानी है दिवानी (2013): फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का गाना बलम पिचकारी काफी हिट रहा।
3- फिल्म- कटी पतंग (1970): आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर इस गाने में होली का हुड़दंग खूब नजर आया.
4- फिल्म- मशाल (1984): ओ होली आई होली आई देखो होली आईरे, दिलीप कुमार , वहीदा रहमान, अनिल कपूर और रती अग्निहोत्री ने इस गाने में जमकर होली खेली है। होली के मौके के लिए ये गाना भी एकदम परफेक्ट है।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

5- फिल्म- शोले (1975): होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। गिले शिकवे भूल के दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। बिग बी, धर्मेंद्र , जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर सुपरहिट फिल्म शोले का ये गाना होली की मस्ती को और बढ़ा देता है।
6- 'होली आई रे कन्हाईÓ फिल्म- मदर इंडिया (1957)
होली के गानों की बात हो और महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडियाÓ के गाने 'होली आई रे कन्हाईÓ का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस गाने को सुनील दत्त, नरगिस, राजकुमार, हीरालाल और अन्य कलाकारों के साथ फिल्माया गया था। इस गाने की धुन और बोल आज भी लोगों को अच्छे लगते हैं।
7- 'अरे जा रे हट नटखटÓ फिल्म- नवरंग (1959)
वी शांताराम की फिल्म 'नवरंगÓ में भी होली का एक बेहद खूबसूरत गीत था, 'अरे जा रे नटखट ना खोल मेरा घूंघट। इसमें संध्या ने पर्दे पर नायक और नायिका दोनों का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया था कि आज भी यह गीत जब भी बजता है, तो सारा नजारा आंखों के सामने आ जाता है।
8- 'तन रंग लो जी, अजी मन रंग लोÓ फिल्म- कोहिनूर (1960)
दिलीप कुमार और मीना कुमारी पर 'कोहिनूरÓ फिल्म में फिल्माया गया सॉन्ग 'तन रंग लो जी, आज मन रंग लोÓ से होली को एक नई अभिव्यक्ति मिली।
9- लेट्स प्ले होली
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया ये गाना भी होली पर काफी सुनने को मिलता है। गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका होली खेलते हुए नजर आते हैं। गाने के बोल हैं 'डू मी अ फेवर, लेट्स प्ले होलीÓ। ये सॉन्ग भी युवाओं की प्लेलिस्ट में टॉप पर मिलता है।
10- अंग से अंग लगाना, सनम हमें ऐसे रंग लगाना
फिल्म डर में फिल्माया गया ये सॉन्ग भी होली के जश्न में रंग भर देगा। होली के मौके पर गुलाल उड़ाने और डांस करने के हिसाब से ये गाना बेस्ट है। फिल्म में शाहरुख का होली खेलने का तरीका बिल्कुल अलग था।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika