
Notice of Suspension for Inquiry of Incorporation
सतना. गुप्तगोदावरी नगर परिषद चित्रकूट के प्रभारी ललित किशोर रिछारिया को चढौत्री की राशि कार्यालय में नियमित जमा न करना महंगा पड़ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत शुक्ला ने शोकाज नोटिस जारी करते हुए प्रभारी से 24 घंटे के अंदर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है, साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि जवाब संतोष जनक न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए अवशेष राशि जमा कराई जाएगी।
दर असल नगर परिषद ने गुप्तगोदावरी के प्रभारी अधिकारी को पत्र जारी कर चढौत्री की राशि नियमित जमा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन जांच में यह बात सामने आई की प्रभारी ललित रिछारिया द्वारा 11 फरवरी से 31 मार्च 2019 तक मिली चढौत्री की राशि कैशबुक में दर्ज नहीं की गई।
इस दौरान चढ़ौत्री की कुल कितनी राशि संग्रहित की गई इसकी कोई जानकारी कार्यालय को भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इतना ही नहीं दो माह की चढ़ौत्री राशि का गवन करने के बाद प्रभारी द्वारा एक अप्रेल से पुन: चढ़ौत्री की राशि कार्यालय में जमा की जा रही है। दो माह की राशि छोड़कर फिर से राशि कार्यालय में जमा करने के कार्य को वित्तीय अनियमिता मानते हुए सीएमओ ने प्रभारी को शोकाज नोटिस जारी किया है।
Published on:
26 Apr 2019 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
