29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे का आरोप- रकम चोरी कर मेरे पिता को मौत के घाट उतार दिया!

रामनगर के बूढ़ा बाउर गांव में संदिग्ध हालात में मिला शव, चोरी करने के बाद की पिता की हत्या, संदेहियों से पूछताछ कर रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 24 Jun 2018, 11:59 AM IST

Old man's death in satna

Old man's death in satna

सतना। रामनगर थाना क्षेत्र के बूढ़ा बाउर गांव में एक वृद्ध की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक का शव गांव से रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे मृतक के बेटे का आरोप है कि गांव में ही रहने वाले कुछ लोगों ने चोरी करने के बाद पहचान छिपाने के लिए पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज खबर के बाद थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

ये है मामला
बूढ़ा बाउर निवासी महेश उर्फ अखिलेश बैस का कहना है कि उसके पिता बाबूलाल बैस पुत्र राम प्रताप (70) गांव में अकेले रहते हैं। जबकि वह परिवार के साथ खेत की अहरी में रहता है। ट्रैक्टर के भाड़े और ईंट बेचने से जो रकम मिली उसमें से 20 हजार रुपए पिता के पास रखे थे। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे कुछ व्यक्ति घर में चोरी के इरादे से पहुंचे। रकम चोरी किया और फिर पीट-पीट कर पिता को मौत के घाट उतार दिया।

संदेहियों के नाम बताए
महेश को संदेह है कि गांव में ही रहने वाले भैय्या बैस पुत्र रामराज, रामराज बैस पुत्र भागवत और सरिया निवासी जित्तू बैस ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इन तीनों को पूछताछ के दायरे में लिया है। पुलिस का कहना है कि महेश के परिवार का रामराज के परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले ही दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ थ। एेसे में हत्या का मामला संदेहास्पद बना हुआ है।

आखिर कैसे हुई मौत?
थाना प्रभारी का कहना है कि मर्ग कामय कर मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पता चलने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। एेसे में हत्या की पुष्टि नहीं की जा सकती। इन सब के बीच अहम सवाल यह सामने आ रहा है कि आखिर बाबूलाल की मौत कैसे हुई? शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट नजर आ रहे हैं, बावजूद पुलिस ने प्रकरण को जांच में रखा है ताकि हकीकत सामने आने के बाद सही कार्रवाई की जा सके।