24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून की दस्तक: दोपहर में बदला मौसम का मिजाज, शाम 4 बजे हुई झमाझम बारिश

प्री-मानसून की दस्तक: दोपहर में बदला मौसम का मिजाज, शाम 4 बजे हुई झमाझम बारिश

2 min read
Google source verification
pre monsoon shower in Madhya Pradesh and Vindhya

pre monsoon shower in Madhya Pradesh and Vindhya

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में प्री-मानसून की दस्तक जोरदार बारिश से हुई। आधे घंटे की बारिश से पूरा शहर तर-बतर हो गया। कई जगह नालियां चोक हो गई तो कई जगह जलभराव की खबरें भी आ रही है। फिलहाल प्री-मानसून की दस्तक से शहर का मौसम खुसनुमा हो गया। कई दिनों से गर्मी के कहर से जूझ रहे लोगों के चेहरे में खुसी का माहौल साफ देखा गया। बताया गया कि शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की धुंध छाई हुई थी।

शाम होते-होते मौसम का मिजाज इस कदर बदला मानों जैसे बादल ही फूट गए हो। 4 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ शहर में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की खबरें आ रही है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक शनिवार की सुबह बादलों की आहट के साथ मौसम का मिजाल बदला था। इसलिए शाम को बारिश का सिलसिला जिलेभर में जारी रहा। बारिश का आनंद लेने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई युवक बारिश में बाइक राइडिंग कर मस्ती करते हुए देखे गए।

कालोनियों में पर आई बाढ़
प्री-मानसून की पहली जोरदार बारिश ने निगम प्रशासन की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश का दौर थमते कालोनियों में बाढ़ आ गई। बस स्टैंड परिसर तथा बैंक कालोनी की सड़के जलमग्र हो गई। नाले के पानी से आई इस बाढ़ में शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई सड़कों में घुटनों तक पानी भर गया।

सड़कों पर जमी गंदगी
मौमस की पहली बारिश में ही शहर की अधिकांश नालियां चोक हो गई। गंदगी से पटी नालियों से जल निकाली न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बह निकला। आधे घंटे में बारिश का पानी तो छट गया। लेकिन सड़कों पर जगी गाद व गंदगी राज चलते लोगों के लिए मुशीबत बनी रही।

Maximum temperature /rainfall DT 23.06.18
- Jabalpur 36.8/12.8mm
- Khajuraho 41.0
- Gwalior 44.5
- Hoshangabad 39.1
- Betul 35.6
- Sagar 35.6
- Damoh 40.0
- Raisen 39.0
- Nowgaon 44.4
- Satna 39.8/06.0 mm
- Rewa 37.4
- Sidhi 38.8
- Guna 40.5
- Rajgarh 38.4
- Ujjain 35.0 /05.0mm
- Ratlam 37.2/trace
- Shajapur 40.4
- Bhopal 37.2
- Indore 35.1
- Khandwa 36.5
- Khargone 35.0
- Seoni 34.0
- Umaria 37.9