
MP Election 2023 : सतना में पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया तबाही का कारण, दे दीं दो बड़ी गारंटियां
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस और भाजपा धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटी हूई है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के सतना जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल गई है।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'राम मंदिर बन रहा है और पुरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। अब सबके विकास का समय आया है। एमपी में गरीबों के लाखों घर बनाए गए हैं। उन्होंने लोगों को से कहा कि मोदी घर देने की गांरटी देता है। एमपी के हर एक काम में कांग्रेस सरकार रोड़ा अटकाती थी और कांग्रेस ने राज्य को अंधेरे कुएं में धकेल दिया था।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया थका हुआ
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट के कारण देश के दुश्मन का हौसला पस्त है। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप ही नहीं है। कांग्रेस का चेहरा थका और हारा हुआ है। जहां-जहां कांग्रेस आई वहां-वहां तबाही ही आई है। अगर आपने कांग्रेस को वोट दिया तो केंद्र से मिलने वाली सभी मदद बंद कर दी जाएगी। कांग्रेस सरकार लोगों को पक्का मकान देने में विफल रही, लेकिन मोदी आपको पक्के मकान उपलब्ध कराने की भी गारंटी देता है।
राम मंदिर पर बोले पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों मैं जहां भी जाता हूं, वहां मुझसे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण की चर्चा होती है। हर तरफ खुशी की लहर है। अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है और विश्राम का सवाल तो पैदा ही नहीं होता।
Published on:
09 Nov 2023 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
