30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने 80 किमी पीछा कर पकड़े अपहरणकर्ता

नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जा रहे थे तीन युवक, सभापुर थाना पुलिस की कार्रवाही

2 min read
Google source verification
पानी को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति गया बाजार तो पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

Police caught 80 km chase kidnapper

सतना. सभापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर तीन युवक अपहरण कर ले जा रहे थे। अंधेरे में गायब हुई बालिका के बारे में जब शुक्रवार की सुबह पुलिस को खबर मिली तो संदेहियों को चिन्हित कर पुलिस ने पीछा कर लिया। बिरसिंहपुर से पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर तक पुलिस ने बाइक सवार अपहरणकर्ताओं का पीछा किया। एक ही बाइक पर सवार बालिका और तीन आरोपी जब पुलिस की नजर में आए तो इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को पुलिस थाना लेकर आई और फिर पूछताछ शुरू की गई।

अकेली थी दो बहनें

पुलिस के अनुसार, सभापुर के एक नजदीकी गांव में रहने वाले परिवार के मुखिया अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को रिश्तेदारी में चले गए। घर पर उनकी दोनों बेटियां थीं। रात 11 बजे से सुबह 4 बजे के बीच दोनों में एक बेटी गायब हो गई। यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पूछताछ शुरू की गई। यहां कुछ संदेहियों के बारे में पता चला तो पुलिस की जांच आगे बढ़ी।

बाइक से आए मजदूर

पुलिस को पता चला कि नहर का काम करने आए कुछ मजदूर लापता लड़की के संपर्क में थे। जब उन मजदूरों के बारे में पुलिस ने सुराग जुटाए तो जानकारी मिली कि रात के बाद से ही तीनों गायब हैं। इनकी मोटर साइकिल भी पुलिस को नहीं मिली। तीनों मजदूर विदिशा जिले के रहने वाले बताए गए। पुलिस ने तीनों के बारे में सुराग जुटाया और लिंक मिलते ही परिवीक्षाधीन डीएसपी हिमाली सोनी के नेतृत्व में एसआइ आरबी त्रिपाठी की पुलिस टीम देवेन्द्र नगर की ओर निकल पड़ी।

विदिशा जा रहे थे आरोपी

पुलिस का कहना है कि एक ही बाइक में तीनों आरोपी लड़की को विदिशा ले जा रहे थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुनील लोधी पुत्र रणधीर लोधी (24) निवासी चकसिहोद थाना गयारसपुर जिला विदिशा ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया था। सुनील का साथ उसके साथ काम करने वाले अनिल लोधी पुत्र जगदीश प्रसाद लोधी निवासी बेलखेड़ी व रामसिंह सेन पुत्र बहोरी लाल सेन निवासी बेलखेड़ी ने दिया। एेसे में तीनों युवकों को आइपीसी की धारा 363 के तहत आरोपी बनाया गया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।