2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार से जा रहे शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा

240 पाव शराब बरामद, रामपुर बाघेलान थाना पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
crime branch

crime branch

सतना. कार से शराब का अवैध परिवहन कर रहे एक तस्कर को रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने पकड़ा है। इसके कब्जे से 240 पाव शराब के साथ कार जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर पुलिस उसके गिरोह के बारे में पूछताछ कर रही है।

जानकारी मिली है कि मुखबिर से सूचना मिलने पर टीआइ मनोज सोनी ने वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी। जिसके बाद टीआइ सोनी के नेतृतव में एसआइ विक्रम पाठक, पीएसआइ देवेन्द्र मसखरे, प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक अनूप मिश्रा, चन्दन शुक्ला, धर्मेन्द्र पाठक, नायक रामभान सिंह की टीम बनाकर रवाना की गई। दबिश देते हुए पुलिस ने आरोपी पिन्टू कुमार सिंह पुत्र नरेश सिंह (35) निवासी ग्राम मैघरा थाना नवी नगर जिला औरंगाबाद बिहार को बिना नंबर की कार के साथ पकड़ा। कार की तलासी लेने पर उसके अंदर से 10 पेटी में रखी 240 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। शराब के साथ कार जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला कायम किया है ।