6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को मिली कामयाबी: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

नागौद थाना पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
Police get success: arrested for murder and misbehavior

Police get success: arrested for murder and misbehavior

सतना. नागौद थाना पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और एक दूसरे प्रकरण में हमला करते हुए महिला की हत्या करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दोनों मामलों के तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को फरियादी छोटे लाल चौधरी पुत्र बुद्धा चौधरी निवासी गिंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाइयों ने पत्नी गीता चौधरी पर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया गया। हमले में गीता के सिर में गहरी चोट आई थी।

आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
प्राथमिक सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 323, 324, 506, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इसके बाद सूचना मिली कि उपचार के दौरान गीता की मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल से तहरीर मिलने पर पुलिस ने अपराध में हत्या की धारा 302 बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू किया। पीडि़ता की मौत की खबर पाकर आरोपी सगे भाई श्याम लाल चौधरी पुत्र बुद्धा चौधरी व राम विश्वास चौधरी पुत्र बुद्धा चौधरी फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है।

दुष्कर्म के बाद दी थी धमकी
नागौद थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार को फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी राकेश लोधी पुत्र जगदारी लोधी निवासी ग्राम चोरहाई के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 323, 506 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट दर्ज होते हुए आरोपी को गिरफ्त में लेते हुए कार्रवाई की गई है।