29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेडी डॉन पर मेहरबान हुई पुलिस, साथियों को सिटी मजिस्ट्रेट ने भेजा जेल

साथियों को सिटी मजिस्ट्रेट ने भेजा जेल कहा महिला होने के कारण गिरफ्तारी नहीं लेडी डॉन का अलग से पेश होगा इश्तगासा

2 min read
Google source verification
Police sent Lady Dawn's colleagues to jail

Police sent Lady Dawn's colleagues to jail

सतना. शहर में सरेआम साथियों के साथ पहुंच कर मारपीट करने वाली लेडी डॉन मुस्कान श्रीवास्तव के तीन साथियों को पुलिस ने धारा 151 के तहत अभिरक्षा में लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट संस्कृति शर्मा ने आरोपियों की हरकतों को देखने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। उधर महिला होने की बात कहते हुए पुलिस ने मुस्कान श्रीवास्तव पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई व गिरफ्तारी नहीं की है और बताया गया है कि उसके खिलाफ 107/116 का इश्तगासा पेश किया जाएगा। उधर अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर महिला अपराध करती है तो उस पर कानून समान रूप से लागू होते हैं और गिरफ्तारी के लिये महिला पुलिस होती है।

3 जून को लालता चौक में एक युवक पर साथियों के साथ सरेआम मारपीट कर चर्चा में आई युवती पर आखिरकार पुलिस ने मेहरबानी दिखा ही दी। हालांकि इसकी आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। उधर सोमवार को मुस्कान के साथ मिलकर मारपीट करने के तीन आरोपियों साहिल अंसारी उर्फ बल्लू पिता अहसानउल हक (32) निवासी शास्त्री चौक, जय हिन्द रैकवार पिता सीताराम (25) निवासी शुक्ला बरदाडीह और सूरज सिंह बघेल पिता मनोज सिंह (24) निवासी शुक्ला बरदाडीह को इश्तगासा क्रमांक 693/19 धारा 151, 107, 116 के तहत गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। तीनों साथियों के साथ मुस्कान भी कलेक्ट्रेट तक पहुंची थी और कुछ देर रुकने के बाद अपने किसी साथी के साथ बाइक से निकल गई। इस पूरे मामले में पुलिस एक बार फिर सवालों में घिरती नजर आ रही है। चर्चा इस बात की रही है कि मुख्य आरोपी तो मुस्कान ही थी। उसी के इशारे पर उसके साथियों ने मारपीट की थी, लेकिन कार्रवाई सिर्फ साथियों पर हुई और मुस्कान को छोड़ दिया गया। सतना पुलिस की माने तो लोकशांति सिर्फ पुरुष साथी भंग कर रहे थे, महिला नहीं।
उधर इस मामले में सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला आयोग सहित विभिन्न सिफारिशों के कारण महिला की गिरफ्तारी इस मामले में नहीं की जाती है। लिहाजा महिला होने के कारण उसकी 151 में गिरफ्तारी नहीं की गई है, लेकिन उसके विरुद्ध 107/116 का इश्तगासा सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जाएगा। जहां से उसे हाजिर होने का नोटिस जारी होगा।

तो सच साबित हुई मुस्कान की धमकी
मुस्कान और उसके पिता के वायरल आडियो में मुस्कान ने अपने पिता को धमकी देते हुए यह कहा था कि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। उसका यह डायलॉग काफी चर्चा में रहा है। अब जब सरेआम मारपीट के इस मामले में पुलिस ने जिस तरीके से मुस्कान को 151 का आरोपी नहीं बनाया है उस पर मुस्कान की धमकी सच साबित होती दिख रही है।

लिया जाएगा जवाब
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट संस्कृति शर्मा ने बताया कि मुस्कान के साथियों के नाम पर प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। मुस्कान का प्रकरण क्यों नहीं बनाया गया इस संबंध में पुलिस से जानकारी ली जाएगी।