
Proposal to cancel mines of 70 leaseholders, including MP's family
सतना। फर्जी तरीके से निजी कराई गई बेशकीमती सरकारी जमीनों को वापस सरकारी करने के बाद अब कलेक्टर अजय कटेसरिया ने खनन माफिया और कारोबारियों पर नकेल डाली है। सतना की एक सीमेंट फैक्ट्री सहित 70 पट्टाधारकों की लगभग 2881 एकड़ (1166 हैक्टेयर) की लीज निरस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इनमें सांसद गणेश सिंह की पत्नी मोना सिंह की भी लीज निरस्तगी का प्रस्ताव शामिल है। ये सभी पट्टाधारक लीज लेने के बाद से खनन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किए थे, जबकि नियमानुसार 2 साल तक किसी खदान में खनन संक्रिया नहीं होने पर उसे 'लेप्स' करने का प्रावधान है। अभी तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे थे।
यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों खदानों के संचालन पर राज्य और केन्द्र सरकार अतिरिक्त निगरानी रख रही है वहीं आईबीएम (इण्डियन ब्यूरो ऑफ माइंस) भी लगातार खदानों में खनन संक्रिया पर निगाह बनाए रखती है। सतना के संबंध में हाल ही में आईबीएम ने एक सूची जिला प्रशासन को भेजी थी, जिसमें काफी संख्या में ऐसे लीज धारकों के नाम थे जो लीज लेने के बाद लगातार 2 साल से ज्यादा अवधि से खनन संक्रिया नहीं कर रहे हैं। खनिज विभाग के नियमों के अनुसार ऐसी खदानों को लेप्स मानते हुए इनकी लीज निरस्त की जाना चाहिए। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने इस आधार पर सभी लीज धारकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला खनिज अधिकारी ने मिले जवाबों को कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए गए। जिसके आधार पर इन सभी की लीज निरस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इन लीजों पर खदान संचालित नहीं होने से शासन के राजस्व को भी काफी नुकसान हो रहा था।
इनकी लीज निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा
अनिल कुमार नागरथ की चूना पत्थर की मैहर भटूरा स्थित 2.696 हैक्टेयर की लीज, मध्य प्रदेश मिनिरल सप्लाईज कंपनी जैतवारा बॉक्साइट वाइट क्ले मझगवां घटिनिया 5.005 हैक्टेयर, कृष्ण दास टीकाराम सिविल लाइंस कटनी बॉक्साइट फायर क्ले रामनगर अरगट 2.428, कृष्णदास टीकाराम सिविल लाइंस कटनी बॉक्साइट फायर क्ले चूना पत्थर ओकर रामनगर अरगट 4.120, राजीव कुमार पाठक चाणक्यपुरी कॉलोनी सिमरिया चौक सतना चूना पत्थर लेटेराइट कोटर लखनवाह 4.047, अजय कुमार पाठक चाणक्यपुरी कॉलोनी सिमरिया चौक सतना चूनापत्थर रघुराजनगर लिलोरी 13.365, जायसवाल स्टोन लाइम कंपनी बिरला रोड सतना चूना पत्थर नागौद बम्हौर 7.911, मे.जायसवाल स्टोन लाइम कंपनी बिरला रोड चूना पत्थर नागौद बम्हौर 8.417, जुगल किशोर ओवल मैहर चूना पत्थर मैहर बरहिया 1.453, मे.राकेश एजेंसी चूना पत्थर मझगवां बरूई 5.103, मोना सिंह फ्रेंड्स कॉलोनी सतना चूना पत्थर रघुराज नगर बठियाकला 1.65 व 3.674 हैक्टेयर, मैसर्स रामा लाइम कंपनी मैहर चूना पत्थर मैहर बठियाा 6.006, रामप्रकाश नागरथ चूना पत्थर मैहर भटूरा 1.306, हुकुमचंद स्टोन लाइम कंपनी चूना पत्थर मैहर भटूरा 10.560, केके गौतम कटनी चूना पत्थर मैहर भटूरा 6.104, हुकुमचंद स्टोन लाइम कंपनी चूना पत्थर मैहर भटूरा 4.046, नवाब मोहम्मद कटनी चूना पत्थर मैहर भटूरा 1.463, अशोक कुमार गुप्ता चूना पत्थर मैहर भटूरा 1.902, मदन लाल ग्रोवर चूना पत्थर भटूरा 2.163, सुखदेव प्रसाद गोयनका चूना पत्थर मैहर भटूरा 3.554, किरण सलूजा चूना पत्थर मैहर भटूरा 2.023, जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड जेपी नगर रीवा चूना पत्थर रामपुर बघेलान रामनगर 169.728, बंसल खनिज उद्योग जैतवारा बॉक्साइट लेटेराइट मझगवां बिजहरी 1.417, हरी निवास शर्मा सोहावल चूना पत्थर रघुराजनगर देवरा 9.085, जानकी देवी पाठक चाणक्यपुरी कालोनी चूना पत्थर रघुराजनगर देवरा 7.268, मध्य प्रदेश मिनरल सप्लाई कंपनी जैतवारा बॉक्साइट ओकर, वाइट क्ले मझगवां घटिनिया 3.845, कठारा 3.197, घटिनिया 3.197, उड़ली 3.723, जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड चूनापत्थर रामपुर बाघेलान गोरैया 7.687 हैक्टेयर, मोतीलाल चौरसिया चूना पत्थर रामपुर बघेलान हिनौता 1.133, राकेश एजेंसी जैतवारा बाक्साइट ओकर मझगवां कारीगोही 15.620, हीरालाल रामेश्वर प्रसाद जैतवारा बॉक्साइट लेटेराइट मझगवां खोडऱी 16.187, अजय कुमार पाठक चूना पत्थर रामपुर बघेलान कोटर 23.237, शरद कुमार बंसल जैतवारा बाक्साइड मझगवां मौहरिया 4.932, मोतीलाल चौरसिया महावीर मार्ग सतना चूना पत्थर रामपुर बघेलान मनकहरी 13.527, राघवेंद्र अग्रवाल बॉक्साइट मझगवां बरुई 11.099, मध्यप्रदेश मिनरल्स सप्लाई जैतवारा बाक्साइट मझगवां नौगवां 7.410, द्वारिका प्रसाद जायसवाल कटनी चूना पत्थर पहाड़ी 4.524, देवीदीन गुप्ता चूना पत्थर मैहर पिपरहट 1.808, मोतीलाल चौरसिया चूना पत्थर रामपुर बघेलान सतरी सज्जनपुर 14.490, अजय कुमार पाठक चाणक्य पुरी कॉलोनी चूना पत्थर रघुराजनगर साइडिंग 8.093, मे. राकेश एजेंसी बॉक्साइट मझगवां सिद्धा 12.140, मध्य प्रदेश मिनिरल सप्लाई कंपनी बॉक्साइट मझगवां सिद्धा 10.623, मिस्टर होरिल मिनरल्स सप्लाईज कंपनी जैतवारा बॉक्साइट मझगवां टीकर 7.931, श्रवण कुमार पाठक चूना पत्थर रामपुर बघेलान सतरी 38.129, अजीत कुमार गर्ग मझगवां चूना पत्थर रामनगर सोनवर्षा 0.405, गोविंद प्रकाश शुक्ला मेहर चूना पत्थर मेहर बठिया 3.187, मेसर्स जयलाल भरतलाल जैतवारा चूना पत्थर मैहर देवरी 7.762, जयप्रकाश एसोसिएट चूना पत्थर रामपुर बघेलान करमऊ 150.028, जयप्रकाश एसोसिएट चूना पत्थर रामपुर बघेलान जनार्दनपुर 135.435, मे.लच्छीलाल एंड संस जैतवारा चूना पत्थर मझगवां तुर्रा 17.880, रामचंद्र बंसल चूना पत्थर मझगवां कारीगोही 5.300, मुख्तार अहमद सिद्दीकी चूना पत्थर रघुराजनगर बम्होरी 8.009, पूरन लाल चौरसिया मैहर चूना पत्थर मैहर पिपरहट 6.229, राजीव कुमार पाठक चाणक्यपुरी कॉलोनी चूना पत्थर कोटर लखनवाह 43.200, राजमणि मिश्रा चूना पत्थर रामनगर देवदहा 4.047, रामचंद्र बंसल जैतवारा बॉक्साइट मझगामा नौगवां 11.128, रामचंद्र बंसल बॉक्साइट मझगामा मुगवारी 5.300, रेवती सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड इंदौर चूना पत्थर रघुराजनगर उमरी, भरजुनाकला, टीकर, कोठार, टीकरकला, शिवपुरवा 140.618, संत स्टोन लाइन कंपनी मैहर चूना पत्थर मैहर बरहिया 2.978, बठिया 2.017, बरहिया 4.338, सुखदेव प्रसाद गोयनका स्टेशन रोड चूना पत्थर मैहर कुबरी 69.301, रामचंद्र बंसल बॉक्साइट मझगवां घटिनिया 1.578, मध्य प्रदेश मिनरल सप्लाई कंपनी जैतवारा बॉक्साइट मझगामा नौगवां 2.834, राकेश एजेंसी बॉक्साइट मझगवां नौगवां 10.760, सुखदेव प्रसाद गोयनका चूना पत्थर मैहर भटूरा 3.550 तथा बंसल खनिज उद्योग जैतवारा की बॉक्साइट की मझगवां कुशियारा स्थित 14.245 हैक्टेयर की लीज निरस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
अब गेंद शासन के पाले में
बताया गया है कि लीज लेकर खनन न करने से सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हो रहा था। अब लीज निरस्त करने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। अंतिम निर्णय वहीं लिया जाएगा। पट्टाधारकों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा और जवाब समाधानकारक नहीं होने पर लीज निरस्त कर दी जाएगी। इसके बाद इनकी नीलामी होगी।
'' आईबीएम से सूची भेजी गई थी। इनके परीक्षण में पाया गया कि इससे शासन के राजस्व को क्षति हो रही है और नियमानुसार लीज भी निरस्त होनी चाहिए। ऐसे में खनि रियायत नियमों के तहत इन पट्टों को निरस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अभी और लीजों का परीक्षण किया जा रहा है। ''
- अजय कटेसरिया, कलेक्टर
Published on:
12 Aug 2020 02:13 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
