मैहर से यात्रा की शुरुआत
उल्लेखनीय है, सतना जिले में दो दिवसीय जन-आशीर्वाद यात्रा के लिए मुख्यमंत्री सतना आए हैं। जिसके लिए वे पत्नी साधना सिंह के साथ रेवांचल एक्सप्रेस बुधवार सुबह मैहर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ, उसके बाद मुख्यमंत्री रेस्ट हाउस चले गए। लगभग दो घंटे रूकने के बाद करीब 10 मां शारदा दर्शन करने पहुंचे और जन-आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की। उनके साथ प्रभात झा, सुभाष भगत, वीडी शर्मा और विश्वास सारंग, गणेश सिंह सहित स्थानीय नेता मौजूद रहे।