
Ramanand Sagar's hit and classic Ramayana has started
सतना. रामानंद सागर की हिट और क्लासिक रामायण का प्रसारण शनिवार से शुरू हो गया है। शहरवासियों को सुबह से नौ बजने का इंतजार है। रामायण देखने के लिए सुबह जल्दी से सभी उठकर एकदम तैयार रहे। पूरे परिवार के साथ उन्होंने रामायण का पहला एपिसोड देखा। यही नहीं रात को भी परिवार के साथ रिपीट टेलीकास्ट को पूरे परिवार के साथ देखा। पुराने लोगों ने कहा एक बार फिर से धार्मिक रामायण सीरियल सभी को देखने मिली। पुरानी यादे ताजा हो गई। साथ ही इन सीरीयल को देख कर बच्चों और युवाओं की भी मोरल वैल्यू बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अब लॉकडाउन में होने वाली बोरियत भी खत्म हो जाएगी। वहीं घर में रहने वाली महिलाएं और युवाओं ने भी इसे बड़े इंटरेस्ट के साथ देखा।
युवा पीढ़ी को मिलेगी कई जानकारी
सरकार को सबसे पहले इसके लिए धन्यवाद करूंगी। लॉकडाउन के बीच रामायण का प्रसारण से बोरियत नहीं होगी। बच्चों को साथ में बैठाकर इस सीरियल को दिखाया। अपने छोटे की बात बताई। इससे युवा पीढ़ी को कई जानकारी मिलेगी।
सचि गौतम, हाउसवाइफ
रेगुलर देखूंगा यह रामायण
मैंने इस रामायण के बारे में काफी सुना था। यूट्यूब पर भी देखा। पर कड़ी टूट जाती रही। अब रेगुलर इसका प्रसारण होगा तो नियमित रूप से इसे देखूंगा। पापा मम्मी से इस रामायण सीरियल की बहुत प्रशंसा सुनी। अब इसे देखने को मिल रहा है।
जयप्रकाश, प्रोफेशनल
हर दिन आराम से गुजरेगा
हम घरों में कैद हो गए है। घर से बाहर तक नहीं निकलते। टीवी पर भी सभी शोज का रिपीट टेलीकास्ट आ रहा है। एेसे में दोबारा रामायण का प्रसारण सराहनीय है। इसके बारे में हम लोग बड़ो से सुना करते थे, अब इसे देखने का मौका मिला। बाकी दिन आराम से गुजरेंगे। अंकिता सिंह, स्टूडेंट
पहले जैसी रामायण दोबारा नहीं बनी
रामायण को लेकर बेहद उत्सुक हंू। आज से ३२ साल पहले रामायण शुरू हुई थी।तब मैं बहुत छोटा था। घर के बुजूर्ग बताते हैं इसके जैसे रामायण सीरियल दोबारा नहीं बना। इसलिए इस अवसर को जाने नहीं दिया। पूरा परिवार साथ बैठकर इस सीरियल का आनंद लिया। राकेश कुमार सोनी, बिजनेस मैन
Published on:
31 Mar 2020 01:08 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
