सतना. एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो रही है। टेस्ट पांच मई 2019 में होगा। इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कंडक्ट करा रही है। पहले टेस्ट कराने की जिम्मेदारी सीबीएसई के कंधों पर थी, लेकिन इस बार व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। गौर किया जाए तो स्टूडेंट्स के हित में एचआरडी मिनिस्ट्री ने साल में दो बार नीट कंडक्ट कराने का प्रस्ताव रखा था। इस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चिंता जताते हुए कहा था कि ऐसा होने से स्टूडेंट्स के कंधे पर अतिरिक्त दबाव बनेगा। इसके अलावा पेन पेपर मोड पर केस कराने को कहा गया था। बाद में नीट साल में एक बार कराने के फैसले पर मुहर लगाई गई। खास बात यह है कि सन 2019 में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को फ ॉर्म में आधार नंबर नहीं लिखना होगा। यानी आधार कार्ड की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। प्रतिभागी दूसरे पहचान पत्र लगाकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विदेश में निवासरत छात्रों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय नीट में शहर के सैकड़ों छात्र एग्जाम देते हैं।