
Royal Wedding: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक शाही शादी की चर्चाएं हैं ये शाही शादी है बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव की जिनकी शादी मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद राजघराने की राजकुमारी भुवनेश्वरी कुमारी के साथ हुई है। 20 फरवरी को हुई इस शाही शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। चांदी के सिंहासन पर बैठकर जब बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव महारानी से ब्याह करने पहुंचे तो उनकी झलक देखने मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा।
देखें वीडियो-
बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव जगलपुर से तीन चार्टर्ड प्लेन से जरिए बारात लेकर आए। नागौद की सड़कों पर जब महाराजा हाथी पर चांदी के सिंहासन पर बैठकर राजकुमारी को दुल्हन बनाने बारात लेकर निकले तो पूरा शहर उन्हें देखने उमड़ पड़ा। बताया गया है कि तीन चार्टड प्लेन से करीब 200 वीआईपी बाराती नागौद आए थे जिनका नागौद में शाही अंदाज में स्वागत सत्कार किया गया।
मध्यप्रदेश के किला नागौद में गुरुवार को शाही अंदाज में महाराजा कमलचंद्र भंजदेव की शादी राजकुमारी भुवनेश्वरी कुमारी के साथ संपन्न हुई। बारातियों का नागौद राजपरिवार ने शाही स्वागत किया। सभी को नागौद के खास व्यंजन परोसे गए।
यह भी पढ़ें- एक बूंद खून से पता चलेगा कैंसर है या नहीं…
नागौद में शाही शादी की रस्में संपन्न होने के बाद शुक्रवार दोपहर को बस्तर महाराज की बारात वापस विशेष विमान से जगदलपुर पहुंची। महाराज कमल चंद्र भंजदेव अपनी दुल्हन और बस्तर की महारानी को चार्टड प्लेन से लेकर आए। जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भी महाराज महारानी को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद देर शाम बग्गी पर महाराज और महारानी बग्गी पर सवार होकर शहर में निकले तो पूरा शहर उनकी एक झलक पाने को आतुर नजर आया।
Published on:
22 Feb 2025 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
