शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा कायम करने की मांग की गई थी। प्रदर्शन के दौरान वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष नितिन वाल्मीकि ने कहा कि जब देश में सामाजिक समरसता व सर्वधर्म सम्मान की चेतना जाग्रत हो रही है उस दौरान सिने स्टार्स द्वारा समाज के विषय में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने से पूरा समाज अपमानित व जलील हुआ है। प्रदर्शन के दौरान मगनलाल बाल्मीकि, रामू बाल्मीकि, गोकुल बाल्मीकि, मन्नू बाल्मीकि, निहाल चुटलेकर, सुनील बाल्मीकि, संजीव बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।