2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार सवार युवक को रोक सरपंच ने मारी गोली

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया
less than 1 minute read
Google source verification
Sarpanch shot dead the young man riding a car

Sarpanch shot dead the young man riding a car

सतना. कोटर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात कार सवार युवक को रोक चितगढ़ सरपंच ने गोली मार दी। गनीमत रही कि युवक ने खुद को बचाने का प्रयास किया जिससे उसकी हथेली में गोली लगी। घटना के बाद पीडि़त अपने घर गया जहां से उसे परिजन अस्पताल लेकर आए। यहां शुक्रवार को पुलिस ने पीडि़त के बयान दर्ज करने के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।जानकारी मिली है कि सेमरी निवासी अरविंद तिवारी पुत्र लालमन तिवारी (34) गुरुवार की रात अपनी कार एमपी 17 सीसी 0391 में सवार होकर गांव जा रहे थे। जब वह सेमरी नहर के पास रात करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे तो चितगढ़ सरपंच विक्रम सिंह ने कार को रुकवा लिया। कार रुकते ही जब अरविंद बाहर आया तो आरोपी सरपंच ने उसके ऊपर गोली दाग दी। गोली अरविंद की हथेली में लगी है। घायल अरविंद का कहना है कि आरोपी सरपंच अवैध खनन कराता है। इसका विरोध करने पर वह रंजिश मानता है और इसी कारण सरपंच ने जान से मारने का प्रयास किया है।