1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Satna: एक्सिस बैंक के एटीएम में ब्लास्ट करके लूट, दहल गया बिरसिंहपुर

ऐतिहासिक कस्बे बिरसिंहपुर की घटना देर रात ढाई बजे के लगभग की घटना डेटोनेटर लगाकर उडाया एटीएम

2 min read
Google source verification
Satna: Blast at Axis Bank ATM and robbed

Satna: Blast at Axis Bank ATM and robbed

सतना. ऐतिहासिक शिवमंदिर के विख्यात बिरसिंहपुर कस्बे में एक्सिस बैंक के एटीएम को ब्लास्ट करके लूट लिया गया। देर रात ढाई बजे घटना को अंजाम दिया गया। विस्फोट इतना तीव्र था कि आसपास के लोग दहल गए। बाद में लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक 9 लाख से ज्यादा की लूट की खबर है। लुटेरे अपने साथ एटीएम की कैश-ट्रे ले गए हैं। खबर लिखे जाने तक बैंक के अधिकारी घटना स्थल तक नहीं पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी सर्द रात में लगभग 2.47 बजे के लगभग तीन लोगों के घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज और ब्लास्ट के तत्काल बाद के प्रत्यक्षदर्शी के बयानों के आधार पर शुरुआती कहानी जो निकल कर आ रही है उसके अनुसार इस घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया है। इसमें स्कार्पियो वाहन का भी उपयोग किया गया है।

तार बिछाया और ब्लास्ट किया

लुटेरों के गैंग से एक युवक निकल कर पहले एटीएम के चारो ओर तार बिछाता है। इसके बाद ब्लास्ट करता है। ब्लास्ट के लिए डेटोनेटर के इस्तेमाल की बात अभी कही जा रही है। ब्लास्ट की धमक इतनी तेज थी कि आसपास के घर दहल जाते हैं। ब्लास्क के तत्काल बाद लुटेरे युवक एटीएम में जाते हैं और उसके कैश बाक्स को अपने साथ निकाल कर बाहर लाते हैं। इसे स्कार्पियो में डालकर घटनास्थल से नदारद हो जाते हैं।

सेमरिया की ओर गए

घटना के बाद बाहर निकले प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पूरा एटीएम धुएं से भरा हुआ था। इसी बीच एक सफेद रंग की स्कार्पियों वहां से तेजी से निकलती है। उसमें तीन लोग बैठे होते हैं। सभी के चेहरे ढंके होते हैं और टोपी लगाए हुए थे। ये लोग सेमरिया की ओर भागे है।

9 लाख से ज्यादा की रकम

बताया जा रहा है कि एटीएम में 9 लाख से ज्यादा की रकम थी। खबर लिखे जाने तक एक्सिस बैंक का स्टाफ घटना स्थल तक नहीं पहुंचा था लिहाजा लूट की वास्तविक रकम की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से संपर्क किया है।

रात को पहुंच गए एसपी

मिली जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद डायल 100 को भी सूचना दी गई। इसके लगभग 10 से 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तो खबरी अलर्ट किये गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह 4 बजे के लगभग मौके पर पहुंच गए थे। कई थानों का पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया है।