28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैदी भाइयों को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, इस केंद्रीय जेल पर उमड़ी रक्षाबंधन की भीड़

कैदी भाइयों को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, इस केंद्रीय जेल पर उमड़ी रक्षाबंधन की भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 26 Aug 2018, 6:02 PM IST

Satna Central Jail Campus Main Event in raksha bandhan

Satna Central Jail Campus Main Event in raksha bandhan

सतना। भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार गांव से लेकर शहर में धूमधाम से मनाया गया। 26 अगस्त को पूरा दिन राखी बंधवाने का मुहुर्त रहा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाई राखी का उपहार देकर जीवनभर के लिए सुरक्षा का वचन दिए। रविवार को दिनभर पूरा बाजार गुलजार रहा। राखी व मिठाई की दुकानों पर भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। ज्योतिष पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि शनिवार दोपहर 3.16 से प्रारंभ हो चुकी थी जो रविवार शाम 5.25 मिनट तक रही। रविवार के दिन धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 12.35 बजे तक रहा। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त रविवार सुबह 7.43 से दोपहर 12.28 बजे तक रहा। इसके बाद दोपहर 2.03 से 3.38 बजे तक राखियां बांधी गई। फिर शाम 5.25 बजे के बाद पूर्णिमा तिथि समाप्त हो गई।

केन्द्रीय जेल परिसर में हुआ मुख्य कार्यक्रम
सतना केन्द्रीय जेल परिसर में कैदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। राखी त्योहार के मददेनजर जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जेल अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने समुचित व्यवस्थाएं की। उन्होंने बताया कि मुलाकात का दौर रविवार की सुबह 8 बजे से शुरू कर दिया गया था। जिसमें बारी-बारी से बहनों ने अपने बंदी भाइयों को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। पूरे जेल परिसर में बहनों के बैठने के लिए चादर-टेंट की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा कराई गई। रक्षाबंधन के दिन जेल परिसर का नजारा मेले की तरह नजर आया।

राशि के अनुसार बंधवाई राखी
- मेष: मेष राशि के भाई को मालपुए खिलाएं, लाल डोरी की रखी बांधे।
- वृषभ: राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधे।
- मिथुन: राशि के भाई को बेसन की मिठाई। हरी डोरी वाली राखी बांधे।
- कर्क: कर्क राशि के भाई को रबड़ी खिलांए, पीली रेशम के राखी बांधे।
- सिंह: सिंह राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पचरंगी डोरे वाली रखी बांधे।
- कन्या: कन्या राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं, गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधे।
- तुला: तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली रखी बांधे।
- वृश्चिक: वृश्चिक राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राीख बांधे।
- धनु: धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफदे डोरी से बनी राखी बांधे।
- मकर: मकर राशि के भाई को बालूशाही खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधे।
- कुंभ: कुंभ राशि के भाई को कलाकंद खिलाएं व नीले रंग से सजी राखी बांधे।
- मीन: मीन राशि के भाई को मिल्ककेक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बंाधे।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग