28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार सवार दंपती को परेशान कर रहे पेट्रोल पंप संचालक की हुई जमकर धुनाई

सिद्धार्थ नगर की घटना: थाने पहुंचा मामला आपसी समझौते में निपटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 9 Oct 2018, 11:47 AM IST

satna latest news today in hindi

satna latest news today in hindi

सतना। एक पेट्रोल पंप संचालक की रविवार की आधी रात सिद्धार्थ नगर बढ़ैया मंदिर के पास मोहल्ले वालों ने जमकर धुनाई कर दी। मारपीट की वजह यह सामने आई कि पेट्रोल पंप संचालक मोहल्ले के एक कार सवार दंपती को सिविल लाइन से अपने कार सवार साथियों के साथ परेशान कर रहा था। सभी लोग नशे की हालत में थे। धुनाई के बाद पेट्रोल पंप संचालक कोलगवां थाने पहुंचा तो साथ में मोहल्ले वाले भी पहुंच गए। हालांकि बाद में आपसी समझौते में मामला रफा-दफा कर हो गया।

ये है मामला
बताया गया, एक कार सवार दंपती खूंथी की ओर से सिविल लाइन की ओर आ रहा था। सिविल लाइन चौक के पास से पेट्रोल पंप संचालक सुनीत माकिन अपने साथियों के साथ कार से इनके बगल में चलने लगा। पेट्रोल पंप संचालक और उसके साथी शराब के नशे में थे और कार सवार दंपती को परेशान करने लगे।

मोहल्ले के लोगों को घटना से अवगत कराया
इस दौरान दंपती की कार का मिरर भी टूट गया। भयभीत दंपती ने जब अपनी कार तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश की तो पेट्रोल पंप संचालक भी कार को तेज कर उनके आगे-पीछे करने लगा। इस पर दंपती ने अपने परिजनों और मोहल्ले के लोगों को घटना से अवगत कराया। साथ ही भरहुत नगर मोहल्ले से होकर किसी तरह सिद्धार्थ नगर तक पहुंचा।

कार के शीशे भी तोड़ दिए
नशे की हालत में पेट्रोल पंप संचालक अपने साथियों के साथ भी इनका पीछा करते हुए तेज आवाज में गाना लगाए पीछा करते इनके साथ पहुंचा। जब तक ये लोग सिद्धार्थ नगर बढ़ैया मंदिर के पास पहुंचे तो यहां तक दंपती के परिजन भी पहुंच गए थे। इसके बाद मोहल्ले वालों ने नशे की हालत में पहुंचे पेट्रोल पंप संचालक और उसके साथियों की जमकर धुुनाई की। इस दौरान उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।

पुलिस को किया फोन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां मारपीट होती देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी कोलगवां पुलिस सहित डायल 100 को दी। इस पर थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप संचालक सहित उनके साथियों को उठाकर थाने ले आई। पीछे-पीछे मोहल्लेवासी और वह दंपती भी थाने पहुंच गया। इस दौरान यहां भी तल्ख बातचीत होती रही। पेट्रोल पंप संचालक की मदद के लिए एक कालेज संचालक और शराब कारोबारी भी थाने पहुंचे। यहां इन लोगों ने गलती मानते हुए समझौते की पहल की। काफी देर बाद आपसी रजामंदी पर मामला निपटा।

नाइट इंचार्ज ने घटना की जानकारी दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी की ओर से प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है।
आरपी सिंह, टीआइ कोलगवां

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग