
satna: love affair, assault and suicide
सतना। धारकुण्डी थाने में एक व्यकि ने विगत दिवस फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है। इस आत्म हत्या के पीछे की कहानी जो गांव वाले बता रहे हैं उसके पीछे एक स्याह सच सामने आ रहा है। पत्नी के अवैध संबंधों की शंका पर पति ने पत्नी के मोबाइल की कॉल रिकार्डिंग सुनी। इसके बाद पत्नी के संबंध खुलते चले गए। नाराज पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी के जानने वालों ने जो पति के संदेही थे पति के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पति का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पति से मारपीट करने वाले खनन कारोबार से जुड़े दबंग लोग है लिहाजा इस पूरे मामले में लीपापोती भी शुरू हो गई है। मामले में गुड्डा और रज्जा नाम चर्चा में हैं।
यह है कहानी
स्थानीय जनों की माने तो धारकुंडी थाना क्षेत्र के अति खनन प्रभावित इलाके में साकेत दंपति निवास कर रहा था। पति को इधर उधर से जानकारी मिलने पर अपनी पत्नी पर प्रेम संबंध का संदेह हुआ। लिहाजा उसने पत्नी के मोबाइल में कॉल रिकार्डिंग ऑन कर दी। यह जानकारी पत्नी को नहीं थी। तीन दिन पहले पति ने जब कॉल रिकार्डिंग सुनी तो उसका शक सच में तब्दील होता नजर आया। इस मामले में उसने किसी गुड्डा नाम को अपने शंका के दायरे में रखा था।
पत्नी के साथ मारपीट
कॉल रिकार्डिंग से सारा सच खुलने के बाद वह पत्नी को मारना शुरू कर दिया। घर में हो रही मारपीट से बचने के लिए पत्नी भाग कर कारीगोही तिराहे पहुंची। यहां वह शराब कारोबारी साकेत की दुकान के सामने आकर खड़ी हो गई। पीछे से भागता हुआ पति भी पहुंचा। यहां भी पत्नी से वह विवाद करने लगा। इस दौरान पत्नी की गुहार पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने समझाने की कोशिश की। लेकिन पति नहीं माना तो एक ने पत्नी के सामने ही पति की बेदम पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पति ने यह कहते हुए वहां से वापस लौटा कि पत्नी ने पिटवाया है। इस मामले में रज्जा का नाम बताया जा रहा है।
और बाद में फांसी की खबर आई
बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद पति वहां से चला आया। लेकिन वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। चूंकि इस गांव का वह मूल निवासी नहीं था लिहाजा कोई खुल कर उसके साथ भी खड़ा नहीं हो रहा था और मारपीट करने वाले और संबंध बनाने वाले दबंग लोग हैं जो खदान संचालन से जुड़े हैं। गांव में इस बात की चर्चा उसने कुछ लोगों से की भी। बाद में खबर आती है तो संबंधित पति ने फांसी लगा ली है।
आनन फानन में अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि जैसे ही शव पोस्ट मार्टम के बाद घर आया तो संबंधित दबंगों ने ही पति की बॉडी अंतिम संस्कार के लिए इलाहाबाद ले जाने का इंतजाम करवाया और शव रवाना भी करवा दिया।
पुलिस ने साधी चुप्पी
पुलिस अभी इस मामले को सामान्य आत्म हत्या मान रही है। लेकिन पत्नी के संबंध और मारपीट के मामले में चुप्पी साधे हुए है और जांच की बात कर रही है। वहीं गांव वालों का कहना है कि दबंगों के संबंधों के चलते मामले में लीपापोती के प्रयास शुरू हैं। अगर उच्च स्तर से जांच हो जाए तो बड़े खुलासे होंगे।
Updated on:
11 Feb 2023 11:43 am
Published on:
11 Feb 2023 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
