24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना
satna: चलती ट्रेन के नीचे आई महिला बाल-बाल बची
Play video

satna: चलती ट्रेन के नीचे आई महिला बाल-बाल बची

रेलवे स्टेशन सतना में हुआ हादसा

Google source verification

सतना। रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। एक महिला चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। हालांकि उसे सकुशल बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार सिंहपुर थाना क्षेत्र के पगरा गांव निवासी सुधा कुशवाहा हैदराबाद जाने के लिए सतना रेलवे स्टेशन पहुंची थी। उसके साथ मौजूद एक अन्य शख्स किसी काम से स्टेशन के बाहर गए हुए थे। इसी वक्त प्लेटफार्म पर इंटरसिटी ट्रेन आकर रुकी। सुधा बाथरूम जाने के लिए इस ट्रेन में चढ़ गई। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। आनन फानन में हड़बड़ाते हुए सुधा ट्रेन से नीचे उतरने लगी। इसी दौरान वह फिसल कर नीचे गिर गई। तभी लोगों ने चेन पुलिंग के जरिए ट्रेन रोकी। इसके बाद यहां मौजूद लोगों से तत्काल उसे ऊपर खींचा। उसकी हालत ठीक है। हाथ में जरूर चोंट आई है। घटना के बाद यहां तमाशबीनों का जमावड़ा लगा गया था। सूचना मिलने पर जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंच महिला का हाल चाल जाना। बाद में महिला के परिजन के आने के बाद उसको समझाइश देते हुए सुपुर्दगी में छोड़ दी गई।