25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

satna: जिला पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने तोड़ी वंशबेल, नये चेहरों पर मुहर

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में राजनीति के कई गढ़ धराशायी हुए तो कई चेहरे नई सल्तनत बनाने को तैयार जनपद सदस्यों के परिणाम घोषणा के बाद अब अध्यक्ष के लिए जोड़ तोड़ शुरू हुई, जाने परिणाम
8 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 15 Jul 2022, 10:13 AM IST

satna: जिला पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने तोड़ी वंशबेल, नये चेहरों पर मुहर

satna: Voters broke the dynasty in the district panchayat elections, stamp on new faces

सतना। इस बार के जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन में जनता ने अजब गजब के संदेश दिये हैं। इस बार जिस तरीके से मतदाताओं ने मतदान कर जिला पंचायत प्रत्याशियों के नये चेहरों पर विश्वास जताया है और पुराने चेहरों को नकारा है वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिये सबक हो सकते हैं। लेकिन सारणीकरण के बाद जो स्थितियां सामने आई हैं उसमें राजनीति के कई धुरंधर और नामी चेहरे दौड़ से बाहर हो चुके हैं तो कई चेहरे ऐसे सामने आए हैं जो भविष्य की नई राजनीति के पोस्टर बनेंगे।

इनको मतदाताओं ने घर बैठाया

इन चुनावों में पूर्व विधायक जुगुल किशोर के बेटे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके पुष्पराज बागरी और उनके छोटे भाई की पत्नी वंदना बागरी को हार का सामना करना पड़ा है। एक तरीके से देखा जाए तो यह इनकी सक्रिय राजनीति का अंत माना जा रहा है। इसी तरह से कांग्रेस के चर्चित चेहरे में शामिल बबलू बागरी भी हार चुके हैं। रैगांव विधायक के लिये दावेदार रहीं और पूर्व जिपं सदस्य रह चुकी रानी बागरी ने तो हार का सामना किया ही है उनके पति नत्थू लाल बागरी और बेटी प्रियंका बागरी भी जीत की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिपं सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकीं किरण सेन को भी मतदाताओं ने नकार दिया है। तीन बार भाजपा जिला महामंत्री रहीं सरोज गूजर को भी मतदाताओं ने घर बैठा दिया है। इसी तरह से कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल सिंह पर भी मतदाताओं ने अपना विश्वास नहीं जताया। कांग्रेस महिला विंग की पदाधिकारी रहीं प्रभा जित्तू बागरी भी हार चुकी हैं।

ये सदस्य अब सदन में नहीं दिखेंगे

पिछली बार जिला पंचायत के सदन में अपनी प्रभावी उपस्थिति दिखाने वाले कई चेहरों ने मतदाताओं का विश्वास खो दिया। इनमें अभिषेख सिंह मिट्ठू, संजय आरख, राजेश्वरी पटेल, शांतिभूषण चुनाव हार चुके हैं तो पूर्व सदस्य रामदीन वर्मा की पत्नी भी चुनाव हार चुकी हैं।

इन्होंने गाड़ा झंडा

जिला पंचायत में पहली बार अपनी ताकत दिखाने को तैयार कई नये चेहरे ऐसे हैं जो न केवल कद्दावर हैं बल्कि इनमें से कुछ जिपं उपाध्यक्ष की दावेदारी भी कर सकते हैं। इनमें व्यवसायी ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के छोटे भाई की पत्नी तारा विजय पटेल, पूर्व विधायक चित्रकूट प्रेम सिंह के दामाद संजय कछवाह, कांग्रेस नेता रीतेश त्रिपाठी की मां सावित्री त्रिपाठी, मैहर के कद्दावर नेता रामनिवास उर्मलिया के भाई श्रीधर उरमलिया और हरीशकांत त्रिपाठी अपनी नई राजनीतिक लकीर खींचने वाले चेहरे माने जा रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा का दबदबा, अध्यक्षी की तैयारी
14 भाजपा समर्थित प्रत्याशी बढ़त में तो 8 का हाथ वजनी, अनुसूचित जनजाति आरक्षित अध्यक्ष सीट होने से ज्यादा जोड़ तोड़ की संभावनाएं कम, जिला पंचायत सदस्य पद के लिये गुरुवार 14 जुलाई को सारणीकरण का काम ब्लाक मुख्यालय में पूरा हो गया है। इनके परिणामों की घोषणा 15 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित व्यंकट 1 में की जाएगी। सारणीकरण के बाद जो स्थितियां बन रही हैं उसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का पड़ला भारी नजर आ रहा है। हालिया स्थिति में 14 सदस्य भाजपा समर्थित बताए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस समर्थित सदस्य जो बढ़त में हैं उनकी संख्या 8 बताई जा रही है। हालांकि इस बार अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जनजाति मुक्त होने से इस पद के लिये वो सरगर्मी नजर नहीं आ रही है जैसी बीते कार्यकाल में दिखती रही हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि इस बार अध्यक्ष पद के लिये ज्यादा जोड़ तोड़ और ताकत लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह अलग बात है कि इस बार वजीर के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष की भूमिका ज्यादा अहम मानी जा रही है। लिहाजा इस पद के लिये जरूर सदस्यों की पूछ परख दावेदार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी इसको लेकर पत्ते नहीं खोले गये हैं लेकिन ताश फेंटने की प्रक्रिया जरूर प्रारंभ हो गई है।

अभी यह है स्थिति

जिला पंचायत सदस्य के रूप में जिन प्रत्याशियों को विजयी बढ़त मिली है उनमें वार्ड एक (एससी) से सुभाष बुनकर, 2 (एससी) से आरती चौधरी, 3 (एससी) से बाबूलाल प्रजापति, 4 (ओबीसी) से सोमवती विष्णु लोधी, 5 (एससी) पूजा वरुण गुर्जर, 6 (ओबीसी) संध्या कुशवाहा, 7 (एसटी) विमला कोल, 8 (ओबीसी) ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, 9 (सामान्य) राजेश परौहा, 10 (सामान्य) जयंती महेश तिवारी, 11 (सामान्य) श्रीधर उरमलिया, 12 (ओबीसी) देवदत्त सोनी, 13 (एसटी) मंजुलता सिंह, 14 (सामान्य) सुष्मिता पंकज परिहार, 15 (सामान्य) हरीशकांत त्रिपाठी, 16 (ओबीसी) तारा विजय पटेल, 17 (एसटी) रामखेलावन कोल, 18 (सामान्य) पूजा गुप्ता, 19 (ओबीसी) जान्हवी यादव, 20 (सामान्य) रमाकांत पयासी, 21 (ओबीसी) महेन्द्र सिंह पिथेपुर, 22 (ओबीसी) एकता अनूप सिंह, 23 (सामान्य) संजय सिंह कछवाह, 24 (एसटी) लक्क्ष्मी देवी मवासी, 25 (एससी) प्रियंका डोहर, 26 (सामान्य) सावित्री त्रिपाठी शामिल हैं।

ये माने जा रहे भाजपा समर्थित- वार्ड क्रमांक 1, 2, 4, 5, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 22 के बढ़त बनाए प्रत्याशी भाजपा समर्थित बताए जा रहे हैं। इनको कांग्रेस का साथ वार्ड क्रमांक 6, 11, 12, 13, 19, 23 और 26 के बढ़त बनाए प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित बताए जा रहे हैं। ये बसपा समर्थित वार्ड क्रमांक 3, 21 और 25 के बढ़त बनाए प्रत्याशियों पर बसपा का समर्थन बताया जा रहा है। ये निर्दलीय अभी की स्थिति में वार्ड क्रमांक 7 और 24 के प्रत्याशी निर्दलीय माने जा रहे हैं।

हो सकता है समर्थन में बदलाव

हालांकि पंचायत राज चुनाव दल आधारित नहीं होता है। इसलिये इसमें पार्टियां प्रत्याशियों को अपना समर्थित बताते हुए अपनी पार्टी के प्रत्याशी होने का परोक्ष रूप से दावा करती हैं। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद कई बार बदली स्थितियों और सत्ता पक्ष के दबाव के आधार पर यह माना जा रहा है कि इसमें परिवर्तन भी हो सकता है। मसलन 24 से बढ़त बनाए हुए लक्क्ष्मी देवी मवासी के भाजपा के पाले में जाने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि उन्हें भाजपा की बैठक में देखा गया है।

जनपद सदस्यों के परिणाम घोषित, अब अध्यक्ष के लिये 'गेम' शुरू
सतना। त्रिस्तरीय पंचायत राज के जनपद सदस्यों के परिणाम ब्लॉक मुख्यालयों में सारणीकरण के बाद घोषित कर दिये गये। हालांकि कुछ स्थानों पर मतदान केन्द्र में दी गई गणना पर्ची और परिणाम में अंतर को लेकर आपत्तियां भी आईं। इस दौरान आरोप प्रत्यारोप भी लगते रहे। लेकिन रिटर्निंग अधिकारियों ने नियमानुसार इन आपत्तियों को संज्ञान में नहीं लिया। इसके बाद अगर कोई असंतुष्ट है तो वह याचिका दाखिल कर सकता है। इधर परिणाम घोषित होने के बाद अब जनपद अध्यक्ष पद पर लोगों की निगाहें लग गई हैं। इसके लिये हालांकि पहले से ही जोड़ तोड़ शुरू थी। लेकिन परिणाम आने के बाद अध्यक्ष पद के दावेदार अब सदस्यों के आगे पीछे घूमते नजर आने लगे हैं।

जनपद पंचायत नागौद

नागौद जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है। वार्ड वार निर्वाचित जनपद सदस्यों में वार्ड 1 से गीता पाण्डेय, 2 से काशी बाई कोल, 3 से प्रेमकुमार लोधी, 4 से रैना उरमलिया, 5 से सपना युवराज सिंह बघेल, 6 से रेनू रवि गर्ग, 7 से भावना रणजीत सिंह, 8 से सीमा देवी बागरी, 9 से रामरूप चर्मकार, 10 से गायत्री, 11 से हिमांशु सिंह बागरी, 12 रामकिशोर वर्मा, 13 अनिल कुमार लोधी, 14 राजमनी लालबहादुर कुशवाहा, 15 निर्मला अशोक सिंह, 16 साधना सुनील सिंह, 17 छोटी, 18 संगीता वर्मा, 19 रामबाई शिवप्रसाद कुशवाहा, 20 रानी देवी कुशवाहा, 21 अल्पना सिंह, 22 देवनारायण कोल, 23 महिमा सिंह, 24 रामसेवक पाल और 25 से अनुपम विजयी घोषित किये गये हैं।

जनपद पंचायत उचेहरा

उचेहरा जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है। वार्ड वार निर्वाचित जनपद सदस्यों में वार्ड 1 से केशकली सिंह, 2 से उजियार सिंह, 3 से शीला बाई कोल, 4 राजलली, 5 सीमा देवी शुक्ला, 6 लीला बाई कुम्हार, 7 रुचि गौतम, 8 पुष्पा अरविन्द विश्वकर्मा, 9 राजाराम कुशवाहा, 10 रमेश कुमार कुशवाहा, 11 विकास दहायत, 12 प्रेमलाल प्रजापति, 13 अंजू भागवेन्द्र सिंह, 14 पुष्पा विश्वकर्मा, 15 शिवकुमारी, 16 सत्यवती, 17 संध्या सिंह, 18 सतेन्द्र सिंह परिहार, 19 लाल बिहारी सिंह, 20 अंजना शर्मा, 21 नत्थू लाल कोल, 22 सुरेन्द्र कुमार, 23 सुनीता गुलाब पाल और वार्ड 24 से सरिता देवी पाण्डेय विजयी घोषिथ किये गये हैं। जनपद पंचायत मझगवांमझगवां जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है। वार्ड वार निर्वाचित जनपद सदस्यों में वार्ड 1 से सुनीता राजेश, 2 सुनील कुमार पाल, 3 मीना सिंह, 4 विनोद कुमार यादव, 5बेला रामनारायण, 6 सोनम सिंह, 7 जागेश्वर नाई, 8 ललन सिंह, 9 बिट्टन बाई, 10 रेणुका जायसवाल, 11 ललिता राजाराम सिंह, 12 बेला बाई सिंह, 13 मद्धू प्रसाद कोल, 14 वंदना अभयराज डोहर, 15 सोना सिंह, 16 प्रवीण पंकज कुमार त्रिपाठी, 17 राम लोटन सतनामी, 18 श्रीओम त्रिपाठी, 19 प्रियंका मुकेश त्रिपाठी, 20 सियावती राजाभइया, 21 सुनीता प्रजापति, 22 रामभगत, 23 विनोद कुमार कुशवाहा, 24 राजश्री त्रिपाठी और वार्ड 25 से कीर्ति समरभान सिंह विजयी घोषित हुए हैं।

जनपद पंचायत सोहावल

जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहावल का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वार्ड वार निर्वाचित जनपद सदस्यों में वार्ड 1 से हंसी कमलभान कोल, 2 सिमरन उपेन्द्र शुक्ला, 3 लाल-ज्योति बागरी, 4 शिवकुमार, 5 सन्ना उमेश कुमार अहिरवार, 6 रानी प्रजापति, 7 सिद्धार्थ मितालिका सिंह, 8 रामसिंह, 9 रीतू धीरेन्द्र सिंह, 10 दिव्या मुकेश तिवारी, 11 सिया कोल, 12 रेखा सिंह चुल्लू दाऊ, 13 राम निवास विश्वकर्मा, 14 मिथला गर्ग, 15 राजेश कुमार रावत, 16 रावेन्द्र सिंह, 17 राजन डोहर भरजुना, 18 कल्पना रामबदन, 19 शैलेन्द्र सिंह परिहार, 20 शकुन्तला अच्छेलाल चौधरी, 21 रितिक दयाराम दहायत, 22 बबलू विमलेश तिवारी, 23 भास्कर बीपी सिंह और वार्ड 24 से धर्मेन्द्र सिंह बराज विजयी घोषित किये गये हैं।

जनपद पंचायत अमरपाटन

जनपद पंचायत अध्यक्ष अमरपाटन का पद अनारक्षित मुक्त है। वार्डवार निर्वाचित जनपद सदस्यों में वार्ड 1 से रानी सेन विनय कुमार, 2 माया पाण्डेय, 3 आशा दयाराम दहायत, 4 प्रजेश कुमार द्विवेदी, 5 सविता दहायत, 6 आरती शीलू तिवारी, 7 रमेश कुमार पाण्डेय, 8 प्रदीप कुमार चौरसिया छोटानी, 9 ममता तिवारी, 10 विष्णु प्रताप सिंह मुन्ना, 11 सीता प्रसाद, 12 हीरेन्द्र द्विवेदी, 13 ज्योति मिश्रा, 14 रामसोहावन भइया पाठक, 15 शिवभूषण लोनी, 16 रामनिहोर साकेत, 17 रमेश कुमार कोल, 18 मालती सत्यनारायण, 19 मनोज कुमार पटेल, 20 कल्पना सिंह, 21 शैल सिंह, 22 उमादेवी गुलशरण लोधी, 23 कुन्दन संजय कुमार, 24 प्रियंका राघवेन्द्र और वार्ड 25 से शंखू कोल विजयी घोषित किये गये हैं।

जनपद पंचायत मैहर

जनपद पंचायत अध्यक्ष मैहर का पद ओबीसी महिला आरक्षित है। वार्डवार निर्वाचित जनपद सदस्यों में वार्ड 1 से गोरीबाई, 2 सुनयना गोविन्द दहायत, 3 मुकेश सिंह, 4 मुरलीधर गुप्ता, 5 किरण वीरेन्द्र यादव, 6 शिवानी भारत पटेल, 7 पूजा विमलेश तिवारी, 8 सीमा देवी, 9 किरण कुमारी सिंह, 10 प्रिया प्रभात द्विवेदी, 11 उमाकांत, 12 आकांक्षा विनोद लोधी, 13 विकास त्रिपाठी, 14 दीपक सिंह, 15 मणिदीप कुलदीप तिवारी, 16 सुदामा प्रसाद साकेत, 17 मीना अरविन्द त्रिपाठी, 18 कामता प्रसाद शुक्ला, 19 रामबली कुशवाहा, 20 कल्लू, 21 फुलमतिया प्रजापति, 22 रंजीता बुद्धू लाल, 23 गेंदिया कमला विश्वकर्मा, 24 रामकली सिंह और वार्ड 25 से धनीराम कोल विजयी घोषित किये गये हैं।

जनपद पंचायत रामनगर

जनपद पंचायत अध्यक्ष रामनगर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्डवार निर्वाचित जनपद सदस्यों में वार्ड 1 से साधना महेन्द्र सिंह, 2 रेखा, 3 लक्क्ष्मण प्रसाद कोल, 4 प्रदीप कुमार, 5 गायत्री डब्बू शुक्ला, 6 मुन्नी साकेत, 7 सुधा सनाढ्य, 8 चंद्रभान सिंह, 9 इंजी. प्रियंका सिंह पटेल, 10 उदय सिंह चंदेल, 11 फुल्ली कोल, 12 सोनू बृजलाल बुनकर, 13 भारती मिथिलेश सिंह, 14 विमला ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, 15 राजेन्द्र सिंह मुन्ना और वार्ड 16 से संतोष बाई सिंह विजयी घोषित किये गये हैं।

जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान

जनपद पंचायत अध्यक्ष रामपुर बाघेलान अनारक्षित सीट है। वार्डवार निर्वाचित जनपद सदस्यों में वार्ड 1 से प्रशांत सिंह, 2 प्रेरणा विनय सिंह, 3 बेला सिंह, 4 रामनारायण डोहर, 5 रावेन्द्र सिंह, 6 विनोद तिवारी, 7 अनीता प्रजापति, 8 गीता प्रजापति, 9 प्रतिभा सिंह, 10 सुलोचना, 11 आशालता सिंह, 12 भूपेन्द्र सिंह, 13 सतीश कुमार मिश्रा, 14 गीता साहू, 15 रावेन्द्र सिंह, 16 अखिलेश शर्मा, 17 नेहा सिंह, 18 सुखीनंद चौधरी, 19 अनिल कुमार साकेत, 20 मन्नू राजू कोल, 21 इंदू सुधाकर सिंह, 22 रामबाई कोल, 23 नंदकिशोर सिंह पटेल, 24 विमला शक्ति कोल और 25 से रन्नू सिंह विजयी घोषित की गई हैं।

अध्यक्षी के लिये खुलेंगी थैलियां

अध्यक्ष पद के दावेदारों ने नाम न जाहिर करने की शर्त बताया कि अध्यक्ष पद के लिये जहां भी अनारक्षित सीटें हैं वहां लेन देन की बातें शुरू हो गई हैं। दावेदार अध्यक्षी के लिये जरूरी समर्थन जुटाने जहां सदस्यों के लिये साम दाम दंड भेज की सभी रणनीतियां अपना रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी दावेदार हैं जिन्होंने अपने समर्थक जनपद सदस्यों को जिले से या राज्य से बाहर अपने खर्चे पर भ्रमण के लिये भेज दिया है। यही वजह है कि इस बार कुछ सदस्य अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने भी नहीं पहुंचे हैं।

सदस्य बचाने की भी जुगत

इस दौरान ऐसी भी चर्चा है कि सदस्यों की खेमेबाजी में खेल न बिगड़ जाए और कोई दूसरा दावेदार ज्यादा बोली लगाकर सदस्यों को अपने पाले में न कर लें ऐसी स्थितियों को देखते हुए कुछ दावेदारों ने अपने समर्थकों को अपनी सुरक्षा में रखा हुआ है। इन्हें अब अध्यक्षी की वोटिंग के दिन बाहर लाया जाएगा।