26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शस्त्र लाइसेंसों की जांच करने फिर सतना पहुंची एसटीएफ, यहां बनाएगी अस्थाई सेल

112 दर्ज प्रकरणों पर शुरू करेगी विवेचना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 23 Jul 2020, 10:09 AM IST

STF reached again Satna to check arms licenses

STF reached again Satna to check arms licenses

सतना. जिले के बहुचर्चित शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर भोपाल एसटीएफ ने शुरू कर दी है। इसके लिये एसटीएफ के निरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में चार से पांच सदस्यीय टीम सतना पहुंची है। यह टीम अब तक दर्ज किये गए 112 प्रकरणों की विवेचना शुरू करेगी। बताया गया है कि इसके लिये टीम अब लंबी तैयारी से यहां आई है और विवेचना के लिये यहां अस्थाई सेल खोली जाएगी।

लाइसेंस धारकों से भी करेगी पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ भोपाल से निरीक्षक गणेश ठाकुर और सहायक उप निरीक्षक सरोते के नेतृत्व में एक दल बुधवार को सतना पहुंचा। इस दल ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपने आने का सबब बताने के बाद शस्त्र शाखा पहुंच कर कुछ जानकारियां चाहीं है। उधर सूत्रों का कहना है कि कोरोना काल में अब एसटीएफ आरोपियों और लाइसेंस धारकों से विवेचना के लिए उन्हें जबलपुर या भोपाल तलब नहीं करेगी। बल्कि यहां अस्थाई सेल बना कर लोगों से पूछताछ की जाएगी और उनके बयान लिये जाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार टीम लंबी चौड़ी पूछताछ के हिसाब से काफी समय लेकर सतना पहुंची है।

यह है मामला सतना

जिले में लगभग साढ़े तीन सौ शस्त्र लाइसेंसों में व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया है। शस्त्र शाखा के तत्कालीन लिपिकों ने बिना आदेश के नियम विरुद्ध तरीके से न केवल अन्य जिलों और आंतक प्रभावित राज्यों के लाइसेंसों को सतना जिले में दर्ज किया है। इसी तरह से नियम विरुद्ध सीमा वृद्धि, कारतूसों की संख्या बढ़ाने जैसे गंभीर आपराधिक कृत्य किये हैं। इस मामले में एनआईए के निर्देश पर अब एसटीएफ जांच कर रही है। मामले में 112 प्रकरणों पर विभिन्न लोगों के विरुद्ध अपराध कायम किये गये हैं। माना जा रहा है कि विवेचना के दौरान कुछ और लोगों के नाम एफआईआर हो सकती है।