सतना। अबेर, बरती और रामपुर बाघेलान मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में किये गए गड़बड़झाले में फंसे किसानों के लिये राहत भरी खबर है कि शासन ने उनकी ऑफ लाइन खरीदी को हरी झंडी दे दी है। इनके ऑनलाइन होने के साथ ही इन किसानों से खरीदी गई फसल का भुगतान किया जा सकेगा।
साथ ही 289 किसानों से पात्रता से अधिक सीमा में की गई 5776.20 क्विंटल खरीदी को अमान्य कर दिया गया है।