1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुर्सी के लिए महिला शिक्षिका से झगड़ गया अध्यापक

पूर्व माध्यमिक शाला कुडि़या का मामला, महिला शिक्षिका ने ददर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
Google source verification
All these will be changed in these five government schools

मिशन 1000 योजना के तहत जिले के 5 सरकारी स्कूलों का चयन

सतना. पूर्व माध्यमिक शाला कुडि़या में पदस्थ महिला हेड मास्टर के साथ विद्यालय के ही एक अध्यापक ने झूमाझटकी कर दी। सोमवार की दोपहर हुए इस घटनाक्रम के बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो बात पुलिस तक पहुंच गई। महिला शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जनकारी मिली है कि भुमकहर के कुडि़या स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अध्यापक वीरेन्द्र शुक्ला और संजय सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों का झगड़ा शांत करने के लिए जब हेड मास्टर अंजू मिश्रा ने दखल दिया तो संजय ने उनके साथ भी झूमाझटकी करते हुए अभद्रता कर दी। विद्यालय में छात्रों के सामने शिक्षकों का यह रवैया बेहद निराशाजनक रहा। जब थाने में शिकायत करने अंजू मिश्रा पत्नी कृष्ण प्रकाश मिश्रा (39) निवासी मारूति नगर पहुंची तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह जिस कुर्सी पर बैठी थीं उसे संजय लेने आया। इसी बात पर वह विवाद करते हुए झूमाझटकी करने लगा। महिला शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संजय सोनी पुत्र शोभलाल निवासी गली नंबर एक धवारी के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 323, 509 के तहत मामला कायम किया है।