8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में लगेगी श्रीराम की सबसे बड़ी मूर्ति, 750 करोड़ रुपए का बना प्रोजेक्ट

shriram murti मध्यप्रदेश में श्रीराम shriram की सबसे बड़ी मूर्ति लगाए जाने की तैयारी चल रही है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

deepak deewan

Jan 12, 2025

shriram murti

shriram murti

मध्यप्रदेश में श्रीराम shriram की सबसे बड़ी मूर्ति लगाए जाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश के सतना जिले की तीर्थ नगरी चित्रकूट में यह मूर्ति लगाई जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यहां 750 करोड़ रुपए का बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत अनेक निर्माण कार्य किए जाएंगे। प्रोजेक्ट में चित्रकूट में रामायण की थीम पर विशाल पार्क भी बनाया जाएगा जिसमें श्रीराम की सबसे ऊंची मूर्ति shriram murti स्थापित की जाएगी। यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कवायद की जा रही है। इसके लिए चित्रकूट में नई चौड़ी सड़कें बनेंगी और अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात यह है कि यहां रामायण काल से जुड़ी सभी अहम जगहों का भी विकास किया जाएगा।

चित्रकूट के लिए प्रदेश सरकार 750 करोड़ रुपए की योजना तैयार करा रही है। इसके अंतर्गत यहां भव्य धार्मिक सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा। चित्रकूट में विशेष रूप से रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क की खासियत होगी श्रीराम की आकर्षक मूर्ति जोकि 151 फीट ऊंची होगी। यह चित्रकूट में श्रीराम की सबसे बड़ी मूर्ति shriram murti होगी। योजना को साकार करने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: एमपी में बीजेपी के दबंग नेता को किया निष्कासित, प्रदेशाध्यक्ष ने 6 साल के लिए बाहर निकाला

अधिकारियों के अनुसार ‘रामायण एक्सपीरियंस पार्क’ चित्रकूट के राजोला में बनाया जाएगा। यह पार्क 80 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। 100 करोड़ की लागत से बननेवाले रामायण एक्सपीरियंस पार्क में श्रीराम के साथ सीताजी और लक्ष्मणजी की भी विशाल प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। यहां रामायण थीम पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे।

सतना के कलेक्टर अनुराग वर्मा बताते हैं कि चित्रकूट के धार्मिक महत्व को देखते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। काम पूरा होने के बाद यहां के टूरिज्म को नया आयाम मिलेगा।

प्रोजेक्ट के अंतर्गत अहम कार्य

  1. रामायण एक्सपीरियंस पार्क
  2. मल्टी फैसिलिटी सेंटर
  3. ट्रैफिक कमांड सेंटर
  4. मंदाकिनी नदी पर नया ब्रिज
  5. नई सड़कें
  6. अध्यात्म ध्यान केंद्र जहां 1 हजार संत ठहर सकेंगे
  7. सर्व सुविधायुक्त पर्णकुटी यानि काटेज