2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन के सामने युवक ने लगाई छलांग

गंभीर हालत में आरपीएफ ने कराया भर्ती, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई यात्री ट्रेन
2 min read
Google source verification
Railway

रेलवे

सतना. राजकोट से रीवा कको जाने वाली यात्री ट्रेन के सामने आकर एक युवक ने जान देने की कोशिश की है। सोमवार की दोपहर हुई इस घटना के दौरान लोको पॉयलट ने किसी तरह इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। फिर भी युवक ट्रेन के इंजन में फंसकर जख्मी हो गया। जिसे रेल सुरक्षा बल की मदद से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

जानकारी मिली है कि मुंबई हावड़ा रेल मार्ग के लगरगवां से सतना रेेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 1176/6 सतना स्टेशन ऑउटर पर गाड़ी संख्या 22937 राजकोट रीवा एक्सप्रेस के इंजन नंबर डब्ल्यू सी आर 16779 के सामने अचानक एक व्यक्ति नजीराबाद की ओर से आता देख लोको पॉयलट संतोष कुमार यादव ने तेज हॉर्न बजाया। हॉर्न सुनते ही युवक कुछ पल के लिए ट्रैक से बाहर हो गया। लेकिन फिर उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लोको पॉलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया लेकिन तब तक युवक इंजन के टकरा कर फंस गया। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधकको दी। जिसके बाद आरपीएफ व जीआरपी का अमला पहुंचा। इंजन में युवक के फंसने पर ट्रेन खड़ी कर दी गई। एेसे में आस पास के लोगों के साथ ट्रेन यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी। किसी तरह भीड़ को नियंत्रित करते हुए रेल पुलिस ने घायल को इंजन से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा। आधा घंटे खड़ी रही ट्रेनट्रेन के इंजन में युवक के फंस जाने से राजकोट- रीवा एक्सप्रेस दोपहर 15: 25 बजे से 16:02 बजे तक घटना स्थल पर खड़ी रही। एेसे में ३7 मिनट ट्रेन लेट हो गई। 16:09 बजे सतना स्टेशन पर ट्रेन आते ही गाड़ी के लोको पॉयलट संतोष कुमार यादव के आरपीएफ ने बयान दर्ज किए। जिसमें उन्होंने बताया कि उकत व्यक्ति ट्रेन के सामने आत्महत्या करने आया था। घायल का नाम राजू रैकवार पुत्र भगवानदीन रैकवार (48) निवासी साईं मंदिर के पास साहू मोहल्ला धवारी बताया गया है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हा गई। रेल पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है।