
सतना. 15 दिन की देरी से विंध्य में दस्तक देने के बाद मानसून रंग में आ गया है। तेज बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अगले चार दिन तक झमाझम बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने रीवा संभाग में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सतना सहित आसपास के जिलों में 100 से 250 मिमी तक वर्षा हो सकती है। जिले में शनिवार को तेज बारिश का दौर शुरू भी हो गया। दोपहर तक छाए काले बादल कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बरसे। मैहर, उचेहरा तथा अमरपाटन में एक घंटे तक तेज बारिश हुई। शहर में शाम को शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर देररात तक जारी रहा। रविवार को दिनभर आसामन पर बादल छाए रहेंगे।
30 के करीब आया पारा
मानसून की सक्रियता बढ़ते ही तापमान लुढ़कने का क्रम शुरू हो गया है। रविवार को दिनभर बारिश व ठंडी हवाएं चलने से दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान लुढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में धूप से राहत के बाद रात में भी गर्मी के तेवर गिर गए हैं। न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसून की लेटलतीफी के बावजूद जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिले में बारिश 150 मिमी का आंकड़ा पार कर गई है।
Published on:
06 Jul 2019 11:58 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
