
satna: This time the entire Parasmania plateau will vote fearlessly in the panchayat elections,satna: This time the entire Parasmania plateau will vote fearlessly in the panchayat elections,satna: This time the entire Parasmania plateau will vote fearlessly in the panchayat elections
सतना. आदिवासी बाहुल्य परसमनिया पठार का एक गांव है तिघरा पाठा। यहां के लोगों का कहना है कि आज भी यहां दबंगों का राज चुनाव के वक्त चलता है। जिसे वो चाहते हैं वहीं जीतता है। इससे आजिज आकर साहस दिखाते हुए विगत दिवस यहां के चार सरपंच प्रत्याशियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और कहा था कि इस बार तो साहब निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव करवा दीजिए। बस यही बात कलेक्टर को गड़ गई। तमाम तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों के बीच भी अगर ऐसा भय लोगों को में है तो सिस्टम पर सवाल है। गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुलिस अनुराग वर्मा पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के साथ पठार में जंगल के बीच बसे इस गांव में पहुंच गए। यहां के लोगों को इक्कठा किया और सीधा संवाद किया। उन्हें भय मुक्त मतदान करने समझाइश दी और फिर दबंगों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार अगर खुद को दबंग या गुंडा समझने वाले किसी व्यक्ति ने अगर शांति भंग करने या मतदान में व्यवधान डालने की कोशिश की तो उसे ऐसा दंड मिलेगा कि जिंदगी भर के लिये गुंडा गर्दी छोड़ देगा। भविष्य में फिर वो दबंग सिर उठाकर चलने लायक नहीं बचेगा। इसलिये शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सहजता से शामिल हों और मतदाताओं को शांति से मतदान करने दें। डीएम ने यह भी जोड़ा कि यह चेतावनी इस गांव भर के लिये नहीं है बल्कि पूरे पठार के लिए है।
अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनिये
परसमनिया पठार के ज्यादातर आदिवासियों की रोजी रोटी का साधन यहां की पटिया पत्थर की खदाने है। जिन पर दबंगों का कब्जा है। इसी तरह यहां के वन क्षेत्र में भी कुछ लोग जबरिया कब्जा कर रखे हैं। चुनावों में ऐसे लोग मतदान को प्रभावित करते है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस बार परसमनिया पठार के आदिवासियों के बीच पहुंच उन्हें दबंगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की समझाइश दी। कहा, किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनिये। सुरक्षा की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई है।
15 मिनट में पहुंचेगा फोर्स
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस बार किसी से डरने की जरूरत नहीं है। सूचना मिलने पर 15 मिनट के अंदर फोर्स पहुंच जाएगा। मतदान प्रभावित करने वाले को तत्काल उठा लिया जाएगा। सभी वल्नरेबल लोगों और बस्तियों पर विशेष नजर है और मुखबिर तंत्र भी सजग कर दिया गया है। अब हर गतिविधि पर हमारी निगाह है।
इन गांवों का किया दौरा
कलेक्टर एसपी ने उचेहरा विकासखंड के परसमनिया पठार की ग्राम पंचायत महाराजपुर, तिघरापाठा, परसमनिया, सखौहा, पहाडी, सहित दर्जन भर गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान एसडीएम उचेहरा एचके धुर्वे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
24 Jun 2022 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
