
Three accused of murdering a young man were imprisoned
सतना. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पन्ना नाका के पास एक युवक पर कातिलाना हमला करने के तीन आरोपियों को रिमांड पूरा होने पर गुरुवार को अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से तीनों आरोपी जेल भेजे गए हैं। इसके पहले बुधवार को यह तीनों आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड में लिए गए थे। रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना और घटना में शामिल उनके साथियों के बारे में पूछताछ की गई है।
गौरतलब है कि 22 जुलाई को पतेरी निवासी विपिन सिंह उर्फ बाबा पर जीप में सवार होकर आए आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। वारदात के बाद पीडि़त ने शुभम सिंह निवासी हाटी, राम राघव द्विवेदी, सतीश तिवारी, शुभम सिंह बैस समेत अन्य के नाम पुलिस को बताए थे। इस मामले में पुलिस आइपीसी की धारा 307, 34 के तहत मामला कायम कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी मामले में टीआइ अर्चना द्विवेदी ने मुखबिरों से सूचना के आधार पर पुलिस टीम की मदद से आरोपी शुभम सिंह पुत्र सुशील सिंह निवासी हाटी, रिषभ त्रिपाठी पुत्र सुदामा प्रसाद त्रिपाठी निवासी भुमकहर व आशीष शर्मा पुत्र डीएन शर्मा निवासी मुख्त्यारगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी रिषभ को इंदौर में तलाशने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि शुभम जमानत के फिराक में घूमते पकड़ा गया। आरोपी आशीष पुलिस विभाग के ही एक कर्मचारी के घर से जुड़ा हुआ बताया गया है। अब इसी मामले में फरार अन्य अरोपियों की तलाश की जा रही है।
Updated on:
07 Nov 2019 11:48 pm
Published on:
07 Nov 2019 11:48 pm
